{"_id":"6081db5d87e9284556042cc6","slug":"prayagraj-corona-update-relief-from-corona-more-people-become-healthier-than-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona Update: कोरोना से थोड़ी राहत: संक्रमितों से ज्यादा लोग हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona Update: कोरोना से थोड़ी राहत: संक्रमितों से ज्यादा लोग हुए स्वस्थ
Fri, 23 Apr 2021 01:53 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 23 Apr 2021 01:53 AM IST
सार
- 13651 लोगों की कोविड जांच, 2156 नए पॉजिटिव, 2169 ने दी कोरोना को मात, पूर्व सांसद समेत 13 की मौत
विज्ञापन
corona virus
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के बढ़ते कहर के करीब 15 दिन बाद थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। आंकड़े गवाह बने हैं कि इस अप्रैल महीने में बृहस्पतिवार को संक्रमितों से ज्यादा कोरोना को मात देने वाले रहे। जिले में रिकार्ड 13651 लोगों की कोविड जांच की गई। 24 घंटे में 2156 नए कोविड पॉजिटिव चिह्नित किए गए। वहीं 2169 लोग संक्रमणमुक्त हुए। उपचार के दौरान पूर्व सांसद सुरेश पासी समेत 13 लोगों की मौत भी हुई।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक जिले में चिह्नित नए संक्रमितों में गंभीर मरीजों की संख्या पहले से काफी कम है। 24 घंटे में जिन लोगों की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें लक्षणविहीन पहले से कम हैं। कुल 2156 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं स्वस्थ हुए 2169 लोगों में 79 विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। इनमें करीब दस लोगों को सांस लेने में दिक्कत और ऑक्सीजन असंतुलित होने के कारण आब्जर्वेशन में रखा गया। जिनके स्वास्थ्य में सुधार है।
डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ने से एक्टिव मरीज शाम पांच बजे तक 17099 हो गई है। होम आइसोलेशन में 32271 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद सुरेश पासी समेत 13 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सौ से अधिक आरआरटी टीमें संक्रमितों का परीक्षण कर उन्हें उपचार या भर्ती की सलाह देकर सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम कर रही हैं।