फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार पहुंची, 332 नए केस मिले, चार की मौत

Tue, 01 Sep 2020 09:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 01 Sep 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Number of corona contagions reached 10,000 in Prayagraj
covid 19 test - फोटो : iStock

कई दिनों से 24 घंटे में आने वाले नए संक्रमितों की संख्या तीन सौ के आसपास बना रही। लेकिन, मंगलवार को इसमें उछाल आया और 24 घंटे में कुल 332 नए संक्रमित मिले। इससे जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10000 पहुंच गया। चार लोगों की मौत भी हुई। हालांकि, 258 लोगों को छुट्टी भी दे दी गई। रिकवरी रेट भी 74 फीसदी पर बना रहा। सीएमओ मेजर डॉ0 जीएस बाजपेई ने इसकी पुष्टि की। 

Prayagraj Corona Update: Number of corona contagions reached 10,000 in Prayagraj
corona virus - फोटो : sociol media

उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या कुल 10000 पहुंच गई है। मंगलवार को 56 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसमें कोटवां-बनी से दो, कालिंदीपुरम से नौ, रेलवे से 11, यूनानी मेडिकल कॉलेज से 12, बेली से 13, दो निजी कोविड अस्पतालों से तीन और एसआरएन चिकित्सालय से छह लोगों को छुट्टी दी गई। जबकि, 202 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया।

Prayagraj Corona Update: Number of corona contagions reached 10,000 in Prayagraj
कोरोना से संक्रमण का प्रभाव - फोटो : iStock

होम आइसोलेशन में अभी कुल 2002 मरीज हैं। जबकि कोटवा-बनी में आठ, रेलवे में 56, कालिंदीपुरम में 83, यूनानी में 41, बेली में 76, दो निजी कोविड अस्पतालों में 75, स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में 130 मरीज भर्ती हैं। अस्पतालों से अब तक 3551 लोगों को छुट्टी दी जा चुकी है और 3835 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया है। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को 3018 संदिग्ध लोगों का स्वाब सैंपल कोविड जांच के लिए लिया गया है। जबकि, 2660 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Number of corona contagions reached 10,000 in Prayagraj
corona in india

कोरोना से शहर के तीन व ग्रामीण क्षेत्र के एक व्यक्ति की मौत
कोरोना ने मंगलवार को चार लोगों की जिंदगी निगल ली। इनमें तीन लोग शहर के हैं, जबकि एक ग्रामीण इलाके का है। एक महिला की भी मौत हुई है। वह शहर के पटेलनगर इलाके की रहने वाली थी। मौत के बाद सभी के शवों का अंतिम संस्कार करा दिया गया। एसआरएन में कोरोना का कार्य देख रहे डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि फूलपुर के 71 वर्षीय बुजुर्ग 30 अगस्त को अस्पताल में भर्ती हुए थे।

विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Number of corona contagions reached 10,000 in Prayagraj
prayagraj news: death from corona - फोटो : prayagraj
उन्हें शुगर, बीपी और सांस लेने में दिक्कत थी। वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद शव का अंतिम संस्कार फूलपुर स्थित उनके गांव के कब्रिस्तान में कराया गया। दूसरी मौत धूमनगंज के झलवा निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की हुई। वह 28 अगस्त को भर्ती हुआ था। उसे निमोनिया हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

मीरापुर पटेलनगर की रहने वाली 55 वर्षीय महिला 28 अगस्त को एसआरएन में भर्ती हुई थी। उन्हें बीपी और शुगर की समस्या थी। इसी प्रकार मोहित्सिमगंज निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग 31 अगस्त को एसआरएन चिकित्सालय में भर्ती हुए थे। वह भी बीपी और शुगर से पीड़ित थे। दोनों को ऑक्सीजन और वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन बचाया नहीं जाया सका। तीनों लोगों के शवों का अंतिम संस्कार फाफामऊ में कराया गया। 

प्रतापगढ़ के एक व्यक्ति की मौत

कोरोना से प्रतापगढ़ के शेखपुर डेरवा इलाके के 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत एसआरएन में हो गई। यह 26 अगस्त को भर्ती हुए थे। उनको शुगर और गुर्दे में समस्या थी। वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन उपचार के दौरान मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार फाफामऊ में करा दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed