फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में गंगा-यमुना उफनाईं, कछार में घुसा पानी, आज बड़े हनुमान मंदिर में कर सकती हैं प्रवेश

Tue, 01 Sep 2020 10:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 01 Sep 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
Ganges and Yamuna burnt in Prayagraj flood in Allahabad
prayagraj news - फोटो : prayagraj

गंगा-यमुना में सोमवार की शाम उफान आने से तटवर्ती इलाकों में हड़कंप मच गया। नागवासुकि के पास झोपड़पट्टी में रहने वाले दर्जनों परिवारों ने गृहस्थी समेट ली। जबकि, तीर्थ पुरोहितों की चौकियां हनुमान मंदिर से लेकर बेनी बांध और परेड में लग गईं। गंगा चार सेंमी और यमुना में साढ़े तीन सेंमी प्रति घंटा की रफ्तार से वृद्धि होने के कछारी इलाकों में पानी प्रवेश करने लगा है।

Ganges and Yamuna burnt in Prayagraj flood in Allahabad
prayagraj news - फोटो : prayagraj

बाढ़ का खतरा पैदा होने के साथ ही एनडीआरएफ को सतर्क कर दिया गया है। आश्रय स्थलों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिस गति से पानी बढ़ रहा है, उससे मंगलवार की शाम तक बड़े हनुमान मंदिर में गंगा के प्रवेश की उम्मीद है।

Ganges and Yamuna burnt in Prayagraj flood in Allahabad
prayagraj news - फोटो : prayagraj

मध्यप्रदेश में मूसलाधार बारिश की वजह से चंबल, केन और बेतवा में उफान आ गया है। इन सहायक नदियों से लगातार यमुना में भारी जलराशि आ रही है। इससे यमुना सोमवार को उफना गई। यमुना के जलस्तर में साढ़े तीन सेंमी प्रतिघंटा की रफ्तार से वृद्धि होने से लोग सकते में आ गए हैं। सिंचाई बाढ़ खंड के अभियंताओं ने देर रात यमुना के जलस्तर तेजी बने रहने के संकेत दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganges and Yamuna burnt in Prayagraj flood in Allahabad
prayagraj news - फोटो : prayagraj

उधर, गंगा में भी चार सेंमी प्रति घंटा की रफ्तार से वृद्धि होने से शिवकुटी, बेली, चांदपुर, सलोरी, बघाड़ा, रसूलाबाद समेत अन्य कछारी इलाके की बस्तियों में पानी घुसने लगा है। इसी के साथ लोग गृहस्थी समेट कर सुरक्षित स्थानोें पर जाने लगे हैं। जलस्तर तेजी से बढ़ने की वजह से सगम क्षेत्र पूरी तरह खाली कर दिया गया।

विज्ञापन
Ganges and Yamuna burnt in Prayagraj flood in Allahabad
prayagraj news - फोटो : prayagraj
देर रात तीर्थपुरोहितों की चौकिया बेनी बांध पर लगा दी गईं। सिंचाई बाढ़ खंड के कंट्रोल रूम के मुताबिक सोमवार की रात आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 80.69 मीटर और छतनाग में 79.77 मीटर रिकार्ड किया गया। जबकि, नैनी में यमुना का जल स्तर 80.34 मीटर रिकार्ड किया गया। उधर, बांधों से भी गंगा में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed