{"_id":"5f528d648ebc3e53ac0d4fc8","slug":"prayagraj-corona-update-corona-infection-sets-record-in-prayagraj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में कोरोना संक्रमण ने बनाया रिकार्ड, एक दिन में 403 संक्रमित, तीन मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में कोरोना संक्रमण ने बनाया रिकार्ड, एक दिन में 403 संक्रमित, तीन मरीजों की मौत
Sat, 05 Sep 2020 12:24 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या में शुक्रवार को रिकार्ड तेजी देखी गई। 24 घंटे में 403 नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में उपचार के दौरान तीन मरीजों की मौत हो गई। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या 11 हजार के पार जा चुकी है।
विज्ञापन
जिले में शाम तीन बजे तक कुल 11096 पॉजिटिव मरीज हो गए। बढ़ते कोविड संक्रमण के बीच विभिन्न अस्पतालों से 75 मरीज डिस्चार्ज किए गए और 243 का होम आइसोलेशन भी पूरा हो गया।
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक जिले में शुक्रवार को 2999 संभावित संक्रमितों के नमूने जांच को लिए गए। 2533 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। जिले भर में 403 लोग कोविड पॉजिटिव मिले। मरीजों को लक्षणों के आधार पर कोविड केयर सेंटर और अन्य कोविड अस्पतालों में भर्ती कराने की व्यवस्था की जा रही है। होम आइसोलेशन के लिए आए आवेदनों का टीम परीक्षण कर रही है।
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
प्रयाग स्टेशन पर रेलकर्मी के कोरोना पॉजीटिव निकलने से मचा हड़कंप
प्रयाग स्टेशन पर ऑपरेटिंग विभाग के एक कर्मचारी की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार को हड़कंप मच गया। यहां बीते कई दिनों ने नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। इस वजह से लखनऊ मंडल से भी यहां काम करने के लिए कर्मचारी आए हुए हैं। बताया जा रहा है कि प्रयाग स्टेशन पर तैनात जिस रेलकर्मी की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आई है, उसके संपर्क में बीते दो दिनों के दौरान फाफामऊ स्टेशन पर एनआई एवं वीडीयू पैनल से संबंधित कार्य में जुटे तमाम रेलकर्मी आए हैं। इस संबंध में कुछ रेलकर्मियों ने फाफामऊ स्टेशन अधीक्षक को पत्र भेजकर कहा है कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले सभी रेलकर्मियों की जांच की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा अन्य कर्मचारियों को इस बीमारी से बचाने के लिए सभी जरूरी उपाय भी किए जाएं।
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
सीओ कार्यालय में फैला संक्रमण, तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव
कोरोना की जद में आने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सीओ सिविल लाइंस कार्यालय भी इसकी चपेट में आ गया है जहां अब तक तीन पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। सीओ कार्यालय में तैनात एक पुलिसकर्मी की रिपोर्ट दो सितंबर को पॉजिटिव आई थी। बुखार से पीड़ित होने के बाद उसने अपनी जांच कराई जिसमें वह कोरोना संक्रमित मिला।
prayagraj news
- फोटो : sociol media
इसके बाद कार्यालय में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों की भी जांच कराई गई। जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आई। इसमें एक आरक्षी व एक मुख्य आरक्षी कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इन सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। कार्यालय में तैनात एक महिला आरक्षी की भी तबियत खराब बताई जा रही है, जो इन दिनों छुट्टी पर है। तीन पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिसकर्मियों में हडक़ंप है। मामले में सीओ सिविल लाइंस अजीत सिंह चौहान ने बताया कि तीन कर्मचारियेां की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिन्हें होम क्वारंटीन कराया गया है। बता दें कि सीओ कार्यालय से ठीक सटे सिविल लाइंस थाने के इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
नहीं बरती गई एहतियात, फरियादियों पर भी खतरा
सूत्रों के मुताबिक, एहतियात नहीं बरते जाने के कारण पिछले तीन दिन में सीओ सिविल लाइंस कार्यालय में आने वाले फरियादियों पर भी संक्रमण का खतरा हो गया है। दरअसल, दो सितंबर को एक पुलिसकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद भी अन्य पुलिसकर्मी शुक्रवार तक कार्यालय आते रहे। इनमें अन्य दो संक्रमित पुलिसकर्मी भी शामिल थे। उधर फरियादियों का भी आना जाना लगा रहा। जिससे उनमें भी संक्रमण फैलने का खतरा है।
सांकेतिक तस्वीर