फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: After the relief, the risk of infection suddenly increased, 19 new Kovid positive

Prayagraj Corona Update: राहत के बाद अचानक बढ़ा संक्रमण का खतरा, 19 नए कोविड पॉजिटिव

Wed, 16 Jun 2021 10:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Jun 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: After the relief, the risk of infection suddenly increased, 19 new Kovid positive
महात्मा गांधी मार्ग स्थित कोविड जांच केंद्र में जांच करवाती युवती। - फोटो : prayagraj
कोरोना संक्रमण से मिली राहत के बाद दो दिन से बढ़ रही संक्रमितों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग के साथ आम लोगों की भी चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को बढ़ते क्रम में 19 नए कोविड पॉजिटिव चिह्नित किए गए। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही। बड़ी राहत रही कि किसी संक्रमित की उपचार के दौरान मौत नहीं हुई। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय के मुताबिक मंगलवार से संक्रमितों की  बढ़ती संख्या को गंभीरता से लिया गया है। 24 घंटे में ही संक्रमितों की संख्या 17 से 19 हुई है। उन्होंने बताया कि नए संक्रमितों के करीब 300 संपर्कियों की कोरोना जांच कराई गई है। सभी में माइल्ड इंफेक्शन है। सामान्य जांच के साथ संक्रमितों को कहां से संक्रमण हुआ, इसकी जांच कराई जा रही है। आरआरटी टीमें जांच और पड़ताल कर रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना को मात देने वाले कम

बुधवार को कोरोना जांच की संख्या कम हुई है। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या गिरते क्रम में दर्ज की गई है। मंगलवार को स्वस्थ होने वाले सभी 53 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया था, बुधवार को 18 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। सिर्फ दो संक्रमितों को कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. एके तिवारी नए जिला सर्विलांस अधिकारी,डॉ. ऋषि सहाय प्रतापगढ़ गए
जिला क्षय रोग अधिकारी एसीएमओ डॉ. एके तिवारी नए जिला सर्विलांस अधिकारी होंगे। इससे पहले भी वह यह दायित्व निभा चुके हैं। वहीं कोरोना संक्रमण काल की दूसरी लहर में शासन के निर्देश पर यहां बुलाए गए डॉ. ऋषि सहाय ने नोडल अधिकारी कोरोना का पदभार छोड़कर रिलीव हो गए हैं। उन्होंने अपने तैनाती स्थल प्रतापगढ़ में ज्वाइन कर लिया है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ एके तिवारी नोडल अधिकारी कोविड जांच भी हैं। सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed