फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: After 76 days the least new infected were found

Prayagraj Corona Update: 76 दिनों के बाद सबसे कम मिले नए संक्रमित

Sun, 06 Jun 2021 12:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Jun 2021 12:17 AM IST
सार

  • इसके पहले 21 मार्च को मिले थे 19 मरीज, उसके बाद तेजी से बढ़े थे मरीज
  • कुल 8832 लोगों की हुई जांच, 22 मिले पॉजिटिव, 48 हुए संक्रमण मुक्त

विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: After 76 days the least new infected were found
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोरोना के मामले में रोजाना नई राहत वाली खबरें सामने आ रही है। शनिवार को भी 76 दिनों के कोरोना के नए संक्रमित सबसे कम मिले। इसके अलावा शनिवार को भी कोई मौत नहीं रही। जबकि संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या 48 रही। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। 
विज्ञापन

डॉ. सहाय के मुताबिक शनिवार को जिले में कुल 8832 लोगों की कोरोना की जांच कराई गई। उसमें से 22 नए संक्रमित मिले। इसके पहले 21 मार्च को 19 नए संक्रमित मिले थे। उसके बाद से संक्रमितों की संख्या में तेजी से उछाल आया था, जो 17 अप्रैल तक लगातार जारी रहा।
विज्ञापन


उसके बाद से संक्रमितों की संख्या में धीरे-धीरे गिरावट आई और शनिवार को केवल 22 नए संक्रमित मिले। नए संक्रमितों की संख्या कम मिलने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसराें ने राहत की सांस ली है। इसके साथ ही जिले में कोरोना की संक्रमण दर 0.24 फीसदी पर आ गई है। उधर, शनिवार को संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या भी दोगुनी रही। शनिवार को कुल 48 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। इसमें से दो लोगों को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय से छुट्टी दी गई है जबकि 46 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। जिले में अब तक 68307 लोग होम आइसोलेशन पूरा कर चुके हैं। इसके साथ ही अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या घट गई है। निजी अस्पतालों में गिनती के मरीज रह गए हैं जबकि सरकारी अस्पतालों में 25 मरीज भर्ती हैं। सबसे अधिक मरीज स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में उपचार करा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed