Prayagraj Corona Update: सांसद डॉ. रीता बहुगुणा समेत 317 नए पॉजिटिव, चार की मौत
अस्पताल अब भी भर्ती डिस्चार्ज हुए
रेलवे हॉस्पिटल 47 11
कालिंदीपुरम 98 17
यूनानी मेडिकल कालेज 31 07
युनाइटेड कालेज 45 06
तेज बहादुर 71 10
साईंनाथ वात्सल्य 30 05
एसआरएन 130 08
होम आइसोलेशन 2269
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में कोविड-19 का संक्रमण फैलता ही जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी 317 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी भी पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्हें लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया है। कोविड की वजह से चार लोगों की मौत भी हो गई। इस तरह से जिले में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 165 पर पहुंच गई है।
बृहस्पतिवार को 2936 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इनमें से 2619 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 317 पॉजिटिव पाए गए हैं। इस तरह अब तक कुल 10693 लोग कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2712 लोग अब भी संक्रमित हैं। कुल संक्रमितों में 2269 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जबकि अन्य अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।
सीएमओ डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि अस्पतालों में भर्ती 68 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। वहीं 155 का होम आइसोलेशन भी पूरा हुआ। बृहस्पतिवार को कुल 223 लोग ठीक हुए। हालांकि अभी ये घरों में क्वारंटीन रहेंगे। अब तक कुल 7816 मरीज कोविड-19 को मात दे चुके हैं। सीएमओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 2597 संभावित संक्रमितों के सैंपल लिए गए।
दो डॉक्टर, ज्वाइंट रजिस्ट्रार सहित कई अधिकारी हुए संक्रमित
कोरोना ने बृहस्पतिवार को दो डॉक्टर, ज्वाइंट रजिस्ट्रार, असिस्टेंट डायरेक्टर सहित स्वास्थ्य कर्मियों, अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों को निशाने पर लिया। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। बताया कि बृहस्पतिवार को पॉजिटिव आए 317 लोगों में 232 में एंटीजन से, 67 में आरटीपीसीआर से और 18 में ट्रूनॉट से पुष्टि हुई है। इसमें उच्चतर शिक्षा के वरिष्ठ अधिकारी, दारागंज पीएचसी की नर्स, रेलवे के अधिकारी, नैनी थाने का सिपाही, रेलेव सिग्नल का एसएसई, हाईकोर्ट के चार अधिवक्ता, लोवर कोर्ट के दो अधिवक्ता, यश बैंक के ब्रांच मैनेजर, नीम सराय स्थित आंख के निजी अस्पताल के ऑप्थेलमिक सर्जन भी शामिल हैं। इसके अलावा उपरदहां सीएचसी के डॉक्टर, सीआरओ का स्टेनो, पर्यटन अधिकारी, एलआईसी का डेवलपमेंट ऑफिसर और कचहरी के कई कर्मचारी हैं। इन सभी के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार कर जांच कराई जाएगी।