फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: 302 new corona patients found in Prayagraj, two died

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में 302 नए कोरोना मरीज मिले, दो की मौत

Tue, 01 Sep 2020 01:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 01 Sep 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: 302 new corona patients found in Prayagraj, two died
antign test - फोटो : sociol media

पिछले तीन दिनों से कोरोना से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा तीन सौ के आसपास ही स्थिर हो गया है। सोमवार को भी 302 नए संक्रमित मिले, जबकि दो लोगों की मौत हो गई। इससे पहले क्रमश: शनिवार को 303 तथा रविवार को 304 कोरोना मरीज मिले थे।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि सोमवार को मृतकों की संख्या पिछले कई दिनों के मुकाबले कम रही। पिछले दिनों में रोजाना चार या पांच मौतें लगातार हो रहीं थीं। इसके साथ ही रिकवरी रेट भी बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रिकवरी रेट करीब 74 फीसदी पहुंच गया है। सोमवार को 286 लोग संक्रमण से मुक्त हुए। इसमें 76 को अस्पताल से छुट्टी मिली और 210 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। एक्टिव केसों की संख्या 2386 पहुंच गई है।  

विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: 302 new corona patients found in Prayagraj, two died
test - फोटो : sociol media

सीएमओ के मुताबिक 302 नए संक्रमित मिलने के बाद जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 9668 हो गई है। इसमें 3495 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है, जबकि 3633 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। सोमवार को कोटवां-बनी से छह, कालिंदीपुरम से नौ, रेलवे अस्पताल से 11, यूनानी से चार, बेली से 20, निजी अस्पताल से पांच, एसआरएन चिकित्सालय से 21 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ 3072 संदिग्ध लोगों की जांच के लिए स्वाब सैंपल लिया गया है। 3186 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

Prayagraj Corona Update: 302 new corona patients found in Prayagraj, two died
antign test - फोटो : sociol media

एसआरएन में भर्ती 36 मरीजों की हालत गंभीर

एसआरएन में भर्ती 36 से अधिक लोगों की हालत गंभीर है। इसमें कई मरीजों को वेंटिलेटर पर और ऑक्सीजन पर रखा गया है। देर रात तक कोटवां-बनी में आठ, रेलवे अस्पता में 49, कालिंदीपुरम में 81, यूनानी में 42, दोनों निजी अस्पतालों में 71, बेली में 61 और एसआरएन चिकित्सालय में 124 संक्त्रस्मित भर्ती थे। इसके अलावा 1959 लोग होम आइसोलेशन में हैं। 
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: 302 new corona patients found in Prayagraj, two died
prayagraj news: kachehari - फोटो : prayagraj

जिला न्यायालय दो दिन के लिए बंद

जिला न्यायालय के दो अधिवक्ताओं के कोरोना से संक्रमित होने पर जिला जज ने दो दिनों एक व दो सितंबर को जिला न्यायालय बंद कर दिया है। परिसर में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन कराए जाने के बाद तीन सितंबर को न्यायालय न्यायिक कार्य के लिए खुलेगा। यह आदेश जिला जज विनोद कुमार तृतीय ने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हरि सागर मिश्र द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर संज्ञान लेते हुए जारी किया है। 

Prayagraj Corona Update: 302 new corona patients found in Prayagraj, two died
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

मरने वालों में एक अल्लापुर

कोरोना की चपेट में आकर दम तोड़ने वालों में एक व्यक्ति अल्लापुर का निवासी था, जबकि दूसरा फाफामऊ का रहने वाला था। मौत के बाद दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने इसकी पुष्टि की। दोनों का उपचार स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में चल रहा था। एसआरएन में कोविड-19 का काम देख रहे डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि अल्लापुर के 63 वर्षीय बुजुर्ग 23 अगस्त को भर्ती हुए थे। उनकी हालत गंभीर थी।

उन्हें पहले ऑक्सीजन पर रखा गया। आराम नहीं मिला तो वेंटिलेटर पर रख दिया गया। सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरी मौत फाफामऊ के शांतीपुर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की हुई। वह 30 अगस्त को एसआरएन में भर्ती हुए थे। उन्हें शुगर और निमोनिया हो गया था। सोमवार को उनकी भी मौत हो गई। 

Prayagraj Corona Update: 302 new corona patients found in Prayagraj, two died
स्वास्थ्य विभाग टीम - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली जा रहे कोरोना पॉजिटिव की मौत

स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय से रेफर होकर दिल्ली उपचार कराने जा रहे कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की रास्ते में मौत हो गई। वह करछना का रहने वाला था। पॉजिटिव आने के बाद एसआरएन में उपचार के लिए भर्ती हुआ था। हालत गंभीर होने पर उसने दिल्ली में उपचार कराने के लिए रेफर करा लिया। दिल्ली पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव लेकर यहां चले आए। प्रशासनिक अफसरों ने फाफामऊ में उसका अंतिम संस्कार करा दिया। हालांकि सीएमओ की ओर से जारी सूचना में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत की बात नहीं कही गई है।

Prayagraj Corona Update: 302 new corona patients found in Prayagraj, two died
prayagraj news - फोटो : prayagraj

चार सितंबर को बंद रहेगा हाईकोर्ट, होगा सैनिटाइजेशन

कोरोना वायरस प्रकोप को देखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट चार सितंबर को बंद रहेगा। इस दिन शारीरिक रूप से मुकदमों का दाखिला नहीं होगा, केवल अतिआवश्यक मामलों की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश करेंगे, अदालतें नहीं बैठेंगी। इस दिन न्यायालय परिसर का सैनिटाइजेशन किया जाएगा। चार सितंबर को सुने जाने वाले मुकदमे 17 व 21 सितंबर को सुने जाएंगे। इसकी जानकारी निबंधक शिष्टाचार आशीष कुमार श्रीवास्तव ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed