Prayagraj Corona Update: सीएमओ उन्नाव समेत 104 नए पॉजिटिव,
अब तक 25984 संक्रमित, 24530 हुए स्वस्थ, एक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को छह दिन बाद संक्रमितों का आंकड़ा एक बार फिर कुछ कम हुआ है, लेकिन एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1117 हो गई है। 24 घंटे में सीएमओ उन्नाव समेत 104 नए कोविड पॉजिटिव मरीज चिह्नित किए गए। वहीं 92 लोगों ने कोरोना को मात दी। उपचार के दौरान एक संक्रमित की मौत हो गई।
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक जिले में 104 नए संक्रमितों के साथ कोविड पीड़ितों की संख्या अब तक 25984 हो गई है। दूसरी तरफ 24 हजार से ज्यादा मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए है। एक मरीज की मौत भी हुई। रविवार को कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 337 हो गई है।
सीएमओ के मुताबिक कोरोना संक्रमण को मात देने वालों का प्रतिशत बढ़ा है। वहीं जांच का दायरा भी बढ़ाया गया है। रविवार को 5613 लोगों के नमूने कोविड जांच को लिए गए। टारगेट ग्रुप की जांच जारी है। वहीं रविवार को 14 मरीज कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। 55 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। स्वस्थ होने वाले 24530 मरीजों में 6147 संक्रमितों का कोविड अस्पतालों में इलाज किया गया। 18383 लोगों ने होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना को मात दी।
रविवार को कोविड संक्रमितों की सूची में सीएमओ उन्नाव भी शामिल हैं। नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक सीएमओ उन्नाव प्रयागराज के ही निवासी हैं। इन दिनों वह यहां आए तो कुछ तबीयत बिगड़ी, शंका होने पर जांच कराई तो कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, एक डायगोनिस्टक सेंटर के एमआरआई टेक्निशियन, तीन अधिवक्ता, आरईएस के जेई, सेना के कर्नल भी कोरोना संक्रमित हुए हैं।