Prayagraj Corona News : एसएसपी समेत मिले 444 नए कोरोना संक्रमित, एक की मौत
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही राहत की बात यह रही है कि नए संक्रमित मरीजों की संख्या के मुकाबले संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक होने लगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को एसएसपी प्रयागराज अजय कुमार समेत 444 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। कोरोना से पीड़ित एक व्यक्ति की मौत हुई। एसआरएन के डॉक्टरों के मुताबिक राजापुर का रहने वाला युवक किडनी, मधुमेह, टीबी और हृदय रोग से पीड़ित था। इलाज के लिए आने पर उसकी कोरोना जांच हुई, जिसमें वह पॉजिटिव मिला। पिछले दिनों सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। जहां आज उसकी मौत हो गई।
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही राहत की बात यह रही है कि नए संक्रमित मरीजों की संख्या के मुकाबले संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक होने लगी। कोरोना संक्रमण का एक सप्ताह पूरा करके ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 506 रही। इसमें 470 संक्रमित मरीजों ने अपना होम आइसोलेशन पूरा किया और 36 मरीजों अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए।
कोरोना संक्रमितों की पहचाने केलिए चलाए जा रहे जांच अभियान का दायरा अभी भी पहले जैसा ही है। बुधवार को कुल 8193 लोगों की जांच हुई। इसमें एंटीजन जांच कराने वालों की संख्या 87 रही। आरटीपीसीआर जांच 331 लोगों की हुई और ट्रूनॉट जांच 26 लोगों की हुई। अस्पतालों में भर्ती अन्य मरीजों की हालत स्थिर है।
एसआरएन अस्पताल में कोविड केनोडल अधिकारी डॉ. सुजीत वर्मा के मुताबिक एसआरएन में अभी 34 मरीज भर्ती है। इनमें से 18 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। अन्य की हालत स्थिर है। बेली अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एम के अखौरी के अनुसार अस्पताल में 12 मरीज भर्ती है। बुधवार को 29 मरीज डिस्चार्ज हुए। एक मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। मरीज को ट्यूवर क्लोसिस की बीमारी है।
84031 का हुआ टीकाकरण
टीकाकरण अभियान में बुधवार को 84031 का टीकाकरण हुआ। इसमें 18 साल से अधिक उम्र वालों के साथ ही कोरोना की दूसरी डोज वाले लोग भी शामिल है। 15 से 17 वर्ष की आयु के किशोरों में कोरोना टीका की पहली खुराक लेने वालों की संख्या 8,135 रही।
प्रीकॉशन डोज लेने वालों की संख्या 1100 रही। इस दौरान स्कूलों में भी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिले में टीकाकरण प्रभारी डॉ. तीरथ लाल के मुताबिक अधिक ठंड और गलन केकारण किशोरों केटीकाकरण में कमी आयी है। मौसम में सुधार होने केसाथ ही इनका आंकड़ा भी बढ़ेगा।