फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj civic Amenities

बारिश में बहीं सड़कें, गड्ढे बने जानलेवा

Fri, 04 Oct 2019 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj civic Amenities
Prayagraj civic Amenities - फोटो : CITY DESK
हर तरफ गिट्टियां बिखरीं, हादसों का कारण बने हैं गड्ढे
विज्ञापन

प्रयागराज। बेमौसम की बरसात मुसीबतें लेकर आई। तेज बारिश में शहर की अधिकांश सड़कें बह गईं। हर तरफ गिट्टियां बिखरीं है। बड़े-बड़े गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। गड्ढों में भरा पानी हादसों का कारण बन रहा है। करीब आठ महीने पहले बनाई गई सड़कों की दुर्दशा सुधारने की दिशा में सिर्फ निर्देश दिए जा रहे हैं। कहीं जमीन पर काम दिख नहीं रहा है।
शहर के लूकरगंज, बेनीगंज, नूरूल्ला रोड, चौफटका फ्लाईओवर के पास, लीडर रोड (जानसेनगंज से स्टेशन की ओर), खुल्दाबाद, हरवारा चौराहे से एनसीआर जाने वाला मार्ग जगह-जगह उखड़ गया है। वहीं अल्लापुर के मटियारा रोड, बाघंबरी हाउसिंग स्कीम रोड, 80 फीट रोड, 60 फीट रोड (पुलिस चौकी से पटेल नगर जाने वाला मार्ग), बिस्मिल रोड, कर्नलगंज स्कूल रोड, हाशिमपुर रोड, रामबाग, सीएमपी डॉट पुल के पास, कोठापार्चा डॉट पुल के तीन ओर की सड़क खराब हो गई है। आजाद पार्क के पीछे की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। वहीं जार्जटाउन, टैगौर टाउन में सीवाई चिंतामणि रोड, लिडिल रोड, अमरनाथ झा मार्ग और जवाहर लाल नेहरू रोड पर उखड़ी गिट्टियों और गड्ढों के कारण चलना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन

खराब सड़कों से परेशान शहरी जाएं तो जाएं कहां, शिकायतों को सुनने वाला कोई है नहीं। हर तरफ उखड़ी सड़कें, फैली गिट्टियां और बड़े गहरे गड्ढे खतरनाक बने हैं। गड्ढों में फंसकर वाहन सवार पलट रहे हैं। सर्वाधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ के समय बनाई गई सड़कों के रखरखाव का भी अनुबंध है। अधिकांश सड़कें पीडीए ने तो कुछ में नगर निगम और पीडब्ल्यूडी का काम है। जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया है। वहीं इससे पहले कमिश्नर डॉ. आशीष गोयल सड़कों की खोदाई न करने का आदेश जारी कर चुके हैं। इससे इतर पीडीए वीसी ने जलकल, गंगा प्रदूषण और टेलीकाम कंपनियों को खोदाई की अनुमति दी है।
कुछ सड़कों पर काम चल रहा है। निरीक्षण कराकर कार्यदायी संस्थाओं को मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। प्राथमिकता गड्ढों को पाटने की है। जल्द ही काम करा दिए जाएंगे। - टीके शिबु, उपाध्यक्ष पीडीए

करीब डेढ़ करोड़ खर्च कर शहर की सड़कों की पैचिंग, मरम्मत और गड्ढा पाटने का काम किया जा रहा है। बारिश के कारण कार्यों में खलल पड़ा है। स्थिति सामान्य होने पर काम तेजी से कराए जाएंगे। -सतीश कुमार, मुख्य अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed