फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Chowk Area News

चौक में एक्सईएन-एसडीओ से दुर्व्यवहार, पांच के खिलाफ तहरीर

Sun, 29 Sep 2019 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Chowk Area News
Prayagraj Chowk Area News
कनेक्शन काटने के दौरान नेहरू कॉम्पलेक्स में लोगों ने मचाया हंगामा
विज्ञापन

प्रयागराज। बिजली चोरी रोकने व बकाये पर कनेक्शन काटने के अभियान के दौरान शनिवार को कल्याणी देवी डिवीजन के एसडीओ व जेई के साथ दुर्व्यवहार किया गया। चेकिंग के दौरान बिजली अभियंताओं की टीम पर कुछ लोग अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए बदसलूकी करने लगे। इस मामले में कोतवाली में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

एसडीओ की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक दोपहर करीब दो बजे चौक स्थित नेहरू कॉम्पलेक्स के प्रथम तल पर मीटर जांच कर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही थी। मोहर्रम अली की सीढ़ी के बगल में शेरवानी की दुकान पर चेकिंग के समय मोहर्रम के कनेक्शन पर बकाया पाया गया था। केबल ट्रेस किया जा रहा था, तभी चार-पांच की संख्या में पहुंचे लोगों ने दुकान पर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। अभियंताओं को अपशब्दों से नवाजने के साथ ही अपमानित किया जाने लगा। शोर-शराबा होने पर भीड़ लग गई। एसडीओ चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि हंगामा करने वालों का नेतृत्व करने वाला खुद को राजनीतिक पार्टी का पदाधिकारी बता रहा था। इस मामले की जांच की जा रही है। एक्सईएन एलपी चक्रवेदी ने बताया कि कनेक्शन काटे जाने के दौरान जानबूझ कर लोगों ने हंगामा मचाया और अभियंताओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed