फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj challenge of the transfer of police personnel in karona call

प्रयागराजः कोरोना काल में पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण को चुनौती

Thu, 16 Jul 2020 12:23 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Jul 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
prayagraj  challenge of  the transfer of police personnel in karona call
धारचूला में फ्लैग मार्च करते पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला
कोविड 19 संक्रमण के दौरान पुलिस महकमे में तबादले किए जाने को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट ने याचिकाओं की सुनवाई करते हुए प्रदेश सरकार के गृह विभाग को निर्देश दिया कि याची पुलिसकर्मियों के प्रत्यावेदन पर सुनवाई कर नियमानुसार निर्णय लिया जाए। नरेंद्र सिंह और दो अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह आदेश न्यायमूर्ति पंकज भाटिया ने दिया। 
विज्ञापन



याचीगण का कहना था कि कोरोना संक्रमण के बावजूद उनका तबादला गैर जनपदों में किया जा रहा है, जबकि प्रदेश सरकार ने 12 मई 2020 को शासनादेश जारी कर कहा था कि कोरोना संक्रमण का संकट समाप्त होने तक सरकारी विभागों में तबादले नहीं किए जाएंगे। उनका तबादला इस शासनादेश का उल्लंघन है।
विज्ञापन



इस समय एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण करने से उनके जीवन पर खतरा और बढ़ जाएगा। याचीगण ने इस संबंध में प्रत्यावेदन भी दिया है, मगर उस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। जबकि, प्रदेश सरकार के अधिवक्ता ने कहा कि तीन जुलाई 2020 को इस शासनादेश का स्पष्टीकरण जारी किया गया है, जिसमें स्पष्ट किया है कि उपरोक्त 12 मई का शासनादेश पुलिस विभाग पर लागू नहीं होगा। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद याचीगण का प्रत्यावेदन नियमानुसार तय करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed