फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: CGST team also reaches home after gutkha businessman's godown and office

Prayagraj :  गुटखा कारोबारी के गोदाम और ऑफिस के बाद घर भी पहुंची सीजीएसटी टीम

Thu, 10 Feb 2022 03:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Feb 2022 03:04 AM IST
सार

कर चोरी की आशंका पर सीजीएसटी इंटेलीजेंस महानिदेशक की टीम ने मंगलवार को शहर के कुछ पान मसाला और गुटखा कारोबारियों के दुकानों और गोदामों की जांच की थी।

विज्ञापन
Prayagraj: CGST team also reaches home after gutkha businessman's godown and office
टैक्स - फोटो : i stock

विस्तार

कर चोरी की आशंका में  सीजीएसटी इंटेलीजेंस की टीम द्वारा मंगलवार को शहर के कई गुटखा कारोबारियों की दुकानें और गोदामों की जांच करने के बाद बुधवार को कुछ के घर में भी जांच की गई। बाहर से आई सीजीएसटी इंटेलीजेंस की टीम मुट्ठीगंज पहुंची।

विज्ञापन




यहां टीम ने एक कारोबारी के गोदाम और घर से मिले दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया। जांच के बाद कर चोरी की बात सामने आने पर कारोबारी को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन




कर चोरी की आशंका पर सीजीएसटी इंटेलीजेंस महानिदेशक की टीम ने मंगलवार को शहर के कुछ पान मसाला और गुटखा कारोबारियों के दुकानों और गोदामों की जांच की थी। मंगलवार की देर रात तक प्रक्रिया जारी रहने के बाद विभागीय टीम बुधवार को मुट्टीगंज में एक गुटखा कारोबारी के घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां जांच के दौरान खरीद फरोख्त से जुड़े दस्तावेज टीम ने अपने कब्जे में ले लिए। बताया जा रहा है कि शहर में तीन और कारोबारियों के घर भी टीम पहुंची। इन सभी के गोदाम एवं ऑफिस में मंगलवार को ही जांच की गईं।



इसके बाद बुधवार को कुछ कारोबारियों के घर जाकर भी खरीद-फरोख्त से जुड़े दस्तावेज देखे गए। वहीं इस संबंध में प्रयागराज स्थित सीजीएसटी अफसरों ने बताया कि टीम बाहर से आई थी। यहां के अफसर उसमें शामिल नहीं थे। जो भी कार्रवाई आगे होगी वह संबंधित अफसर ही करेंगे।



वाणिज्यकर विभाग ने पकड़ी दो करोड़ की कर चोरी, मौके पर जमा करवाएं 35 लाख

वाणिज्यकर विभाग की टीम ने बुधवार को शांतिपुरम स्थित एक लोहे एवं सीमेंट की फर्म पर छापा मारा। तकरीबन तीन घंटे तक यहां विभागीय जांच चली। जांच के दौरान विभागीय टीम ने वहां दो करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी। इस दौरान फर्म संचालक ने मौके पर 35 लाख रुपये जमा भी किए। विभाग द्वारा वहां मिले कागजी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इसके बाद संबंधित फर्म संचालक पर 30 से 35 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।



विभागीय टीम को खबर मिली थी कि शांतिपुरम फाफामऊ में एक लोहे और सीमेंट की फर्म द्वारा जीएसटी चोरी की जा रही है। सूचना मिलने के बाद दोपहर दो बजे के आसपास विभाग के वरिष्ठ अफसर मुकेश कुमार सिंह और हेमंत गौतम के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची। वहां फर्म में मौजूद कंप्यूटर एवं अन्य फाइलों की जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित फर्म संचालक द्वारा दो करोड़ रुपये की कर चोरी की गई।




वहां कई डाक्यूमेंट सीज भी किए गए। इस दौरान फर्म संचालक से 35 लाख रुपये मौके पर ही जमा करवाए गए। विभाग के डीसी बीके सिंह, एसके गौतम, लल्लन यादव, एसी जितेंद्र कुमार, प्रियंका यादव, अवध, आरपी सरोज की मौजूदगी में कार्रवाई शाम तकरीबन पांच बजे तक चली। मौके पर सीज डाक्यूमेंट एवं अन्य फाइलों की जांच करने के बाद ही विभाग द्वारा जुर्माना लगाए जाने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed