फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: bullets shot in Mariani in land dispute

प्रयागराजः जमीन के विवाद में मरियाडीह में चली गोलियां

Thu, 11 Apr 2019 01:41 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Apr 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: bullets shot in Mariani in land dispute
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
धूमनगंज स्थित मरियाहीड में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है जमीन कब्जाने को लेकर मारपीट के बाद कई राउंड हवाई फायरिंग हुई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एक पक्ष ने पूर्व प्रधान आबिद प्रधान के दामाद जैद समेत आठ लोगों के खिलाफ धूमनगंज थाने में नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन


रसूलपुर मरियाडीह निवासी अब्दुल गफूर ने पुलिस को बताया कि वहीं गांव में उसके पास जमीन का एक टुकड़ा है। जैद अपने साथियों संग मिलकर यहां से मिट्टी खुदवा रहा था। उसने तीन दिन पहले विरोध किया तब इन लोगों ने गाली-गालौच करके उसे भगा दिया। उसने एसएसपी के पास पहुंचकर शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आज शाम करीब चार बजे भी वहां यही लोग खोदाई करा रहे थे। इस पर गफूर और यामीन अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गए और खोदाई बंद करने को कहने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया और मारपीट होने लगी। गफूर के मुताबिक जैद के पक्ष से राइफलें निकल आईं और कई राउंड हवाई फायरिंग की गई।
विज्ञापन


एक गोली उसे बेहद करीब से छूते हुए गुजर गई। मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई लेकिन तब तक वहां से आरोपी भाग गए थे। गफूर ने थाने पहुंचकर जैद, मुन्ने, टेना, कम्मू पुत्र शमीम अहमद, शेखर पाल, जफर, जावेद एवं मौ.उबैल के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। वहीं, इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद है लेकिन फायरिंग की घटना से उन्होंने इंकार किया। इंस्पेक्टर का कहना है पेशबंदी में फायरिंग की बात कही जा रही है। बता दें, मो. जैद कुछ दिनों पहले तब चर्चा में आया था जब उसने पूर्व सांसद अतीक अहमद पर जेल में बुलाकर मारने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं, पुलिस दूसरे गुट को भी अतीक अहमद गुट से जुड़ा बता रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed