{"_id":"6245e95c4bc83534a03f110d","slug":"prayagraj-bulldozer-roared-on-illegal-plating-of-land-mafia-creating-a-stir","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : भू माफिया के अवैध प्लाटिंग पर गरजा बुलडोजर, मचा रहा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : भू माफिया के अवैध प्लाटिंग पर गरजा बुलडोजर, मचा रहा हड़कंप
Thu, 31 Mar 2022 11:18 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:18 PM IST
सार
पीडीए की ओर से मौजा भीटी में खालिद जफर के द्वारा 75 बीघा क्षेत्रफल में, अरूण कुमार, साउन भीटी एवं दुर्गेश चौहान के द्वारा लगभग 25 बीघे में की गई अवैध प्लाटिंग को पूर्ण रूप से तोड़ा गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अवैैध प्लाटिंग व निर्माण के खिलाफ चल रही पीडीए की कार्रवाई में बृहस्पतिवार को जोन दो के अन्तर्गत मौजा भीटी में प्राधिकरण की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई। प्राधिकरण के जोनल अधिकारी बीपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने अवैध निर्माण/ अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
विज्ञापन
पीडीए की ओर से मौजा भीटी में खालिद जफर के द्वारा 75 बीघा क्षेत्रफल में, अरूण कुमार, साउन भीटी एवं दुर्गेश चौहान के द्वारा लगभग 25 बीघे में की गई अवैध प्लाटिंग को पूर्ण रूप से तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के अवर अभियंता बीएन सिंह, पीएन पांडेय, राजेश अग्रवाल, क्षेत्रीय पुलिस एवं पीएसी बल,प्रवर्तन टीम व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
पीडीए के वीसी अरविंद कुमार चौहान ने लोगों से अपील की है कि प्लाट खरीदने के पूर्व क्रेता यह अवश्य पता कर लें कि जो भूखंड क्रय कर रहे है। उसका विकासकर्ता / डेवलपर्स ने ले-आउट प्लान प्राधिकरण से अनुमोदित कराया है या नहीं। प्राधिकरण का अनुमोदित ले - आउट प्लान भी देख लें।
विज्ञापन