फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Buddhisen is a special poet of our times, said former IPS Lalji Shukla at the book fair.

Prayagraj : बुद्धिसेन हमारे समय के खास शायर, पुस्तक मेले में बोले पूर्व आईपीएस लालजी शुक्ल

Sat, 27 Dec 2025 08:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Dec 2025 08:08 PM IST
सार

बुद्धसेन शर्मा हमारे समय के खास शायर हैं, उनकी लिखी हुई गजलें आज विभिन्न मौके पर लोगों द्वारा कोट की जाती हैं। उनके परिवार में कोई नहीं है, इसके बावजूद उनका जन्मोत्सव मनाया जाना बहुत बड़ी बात है।

विज्ञापन
Prayagraj: Buddhisen is a special poet of our times, said former IPS Lalji Shukla at the book fair.
पुस्तक मेले में बुद्धसेन शर्मा जयंती का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बुद्धसेन शर्मा हमारे समय के खास शायर हैं, उनकी लिखी हुई गजलें आज विभिन्न मौके पर लोगों द्वारा कोट की जाती हैं। उनके परिवार में कोई नहीं है, इसके बावजूद उनका जन्मोत्सव मनाया जाना बहुत बड़ी बात है। उनके शिष्य डॉ. केके मिश्र उर्फ इश्क सुल्तानपुरी के प्रयास से यह आयोजन प्रति वर्ष किया जा रहा है। यह कार्य गुफ्तगू संस्था द्वारा किया जाता है। बुद्धिसेन शर्मा को इस तरह याद किया जानाा आज के समय में बेहद उल्लेखनीय और सराहनीय है। डॉ. इम्तियाज अहमद गाजी ने गुफ्तगू के जरिए साहित्य को बेहतर ढंग से मूल्यांकिन और रेखांकित जाना हमारे शहर की ख़ास पहचान दिख रही है। यह बात शुक्रवार की शाम कटरा स्थित पुस्तक मेले में गुफ़्तगू संस्था द्वारा आयोजित ‘बुद्धिसेन शर्मा जन्मोत्सव-2025’ के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व एसएसपी लालजी शुक्ल ने कहीं।

विज्ञापन


अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार मुनेश्वर मिश्र ने कहा कि 23 वर्ष पूर्व स्थापित गुफ़्तगू संस्था ने अपने कार्यक्रमों के द्वारा देश में जो अपनी पहचान बनायी है, उसकी मिसाल मिलना मुश्किल है। जब इस संस्था की शुरूआत हुई थी तब यह अंदाजा नहीं था कि यात्रा इतनी लंबी और शानदार होगी। गुफ़्तगू के अध्यक्ष डॉ. इम्तियाज़ अहमद गाजी ने कहा कि बुद्धिसेन शर्मा हमारे समय के उल्लेखनीय शायर हैं। इसलिए इनको भुलाया नहीं जा सकता है। उनकी शायरी को हमेशा से प्रासंगिक बनाए रखने का प्रयास हम करते रहे हैं।
विज्ञापन


सिविल डिफेंस के चीफ वार्डेन अनिल कुमार ‘अन्नू भइया’, गाजीपुर के डाक अधीक्षक मासूम रजा राशदी, विनोद कुमार सिन्हा ‘विरल’, देवी प्रसाद मिश्र, नरेश कुमार महरानी, हकीम रेशादुल इस्लाम, अफ़सर जमाल और डॉ. एस.एम. अब्बास ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन शैलेंद्र जय ने किया। इस मौके पर छह लोगों को बुद्धिसेन शर्मा अवार्ड प्रदान किया गया, साथ ही गुफ़्तगू के नये अंक का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दौर में कवि सम्मेलन-मुशायरा का आयोजन किया गया। रचना सक्सेना, संजय सक्सेना, अशोक श्रीवास्तव ‘कुमुद’, शिवाजी यादव, अनिल मानव, नीना मोहन श्रीवास्तव, मंजुलता नागेश, दयाशंकर प्रसाद, धीरेंद्र सिंह नागा, सुनील दानिश, श्रीरंग पांडेय, शिबली सना, पीयूष मिश्र, डॉ. सरस्वती प्रसाद पांडेय, हनीफ़ मछलीशहरी, रामकृष्ण शर्मा, हरीश वर्मा ‘हरि’ अरुणिमा बहादुर खरे, रंजना, क्षमा द्विवेदी आदि ने कलाम पेश किया।

इन्हें मिला बुद्धिसेन शर्मा अवार्ड

सरिता गर्ग सरि, इबरत मछलीशहरी, अरविन्द सिंह, संजय पांडेय, राजेश वर्मा और राज जौनपुरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed