{"_id":"619b327ef097bb03fb050011","slug":"prayagraj-brothers-fired-in-a-land-dispute-in-karchana-two-seriously-injured-police-deployed-in-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: करछना में भाइयों के जमीनी विवाद में गोली चली, दो गंभीर रूप से घायल, गांव में पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: करछना में भाइयों के जमीनी विवाद में गोली चली, दो गंभीर रूप से घायल, गांव में पुलिस तैनात
Mon, 22 Nov 2021 11:33 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:33 AM IST
सार
सेमरी गांव में दो भाइयों दिनेश शुक्ला वह नीलू शुक्ला में जमीन व रास्ते को लेकर विवाद चला रहा था। सोमवार तड़के किसी बात पर दोनों भाइयों में विवाद उत्पन्न हो गया। देखते ही देखते उनमें लाठी-डंडे और बंदूक निकाल लिए गए। इसी दौरान गोलीबारी हो गई।
विज्ञापन
गोली मारी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में दो भाईयों के जमीन विवाद में गोली चल गई। गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एसआरएन हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सेमरी गांव में दो भाइयों दिनेश शुक्ला वह नीलू शुक्ला में जमीन व रास्ते को लेकर विवाद चला रहा था। सोमवार तड़के छह बजे एक लड़का विवादित मार्ग पर पेशाब करने लगा। इसी बात पर दोनों भाइयों में विवाद उत्पन्न हो गया। देखते ही देखते उनमें लाठी-डंडे और बंदूक निकाल लिए गए।
विज्ञापन
नील कमल शुक्ला उर्फ नीलू शुक्ला ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने भतीजे दिनेश शुक्ला के लड़के दीपक शुक्ला व वैभव शुक्ला पर गोली चला दी, जिससे दोनों जमीन पर गिर पड़े। अफरा-तफरी के माहौल में गांव वाले एकत्रित हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
मौके पर कई थानों की फोर्स को तैनात कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। बताया जाता है कि दीपक शुक्ला की मौत होने की सूचना है। उसके भाई वैभव शुक्ला पुत्र दिनेश शुक्ला की हालत नाजुक बनी हुई है।