{"_id":"62205efe891a40356c7ba3ff","slug":"prayagraj-bride-killed-after-being-called-from-home-rape-suspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : घर से बुलाकर विवाहिता की हत्या, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : घर से बुलाकर विवाहिता की हत्या, दुष्कर्म की आशंका
Thu, 03 Mar 2022 11:53 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:53 AM IST
सार
गात सुरैचा थाना कोरांव गौरा गांव के रहने वाले किसी व्यक्ति व्यक्ति के फोन पर बुलावे के बाद महिला घर से कोरांव बाजार जाने के लिए गुरुवार को निकली थी, लेकिन देर शाम तक लौटकर वापस नहीं आई तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे, किन्तु महिला का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरांव थाना क्षेत्र के हरदिहा माइनर पर सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
गात सुरैचा थाना कोरांव गौरा गांव के रहने वाले किसी व्यक्ति व्यक्ति के फोन पर बुलावे के बाद महिला घर से कोरांव बाजार जाने के लिए गुरुवार को निकली थी, लेकिन देर शाम तक लौटकर वापस नहीं आई तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे, किन्तु महिला का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
सुबह हरदिहा माइनर निर्वस्त्र अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पति ने बताया कि गौरा गांव का रहने वाला एक व्यक्ति फोन कर घर से बुलाया था। जिसके फोन पर घर से जाने के बाद वह वापस नहीं लौटी। मृतका की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
महिला के गाल में दोनों तरफ दांत के निशान देखे गए। मृतका को दो पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। गुंजा व रागिनी समेत दोनों पुत्रों परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।