फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: BJP seeks support in Jan Vishwas Yatra

प्रयागराज : जन विश्वास यात्रा में भाजपा ने मांगा समर्थन, महेंद्र पांडेय ने सपा पर साधा निशाना

Fri, 24 Dec 2021 11:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Dec 2021 11:15 PM IST
सार

मेजा रोड से शुरू होकर यात्रा यमुनापार के अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए शाम को नैनी के लैप्रोसी चौराहे पर पहुंची। वहां यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे थे तो फूल भी बरसाए गए।

विज्ञापन
Prayagraj: BJP seeks support in Jan Vishwas Yatra
Prayagraj News : जनविश्वास यात्रा के दौरान संबोधित करते केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

भाजपा की जन विश्वास यात्रा का दूसरे दिन शुक्रवार को यमुनापार और शहरी क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत हुआ। इस दौरान हुई सभाओं में नेताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मतदाताओं का विश्वास मांगा। साथ ही विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया।

विज्ञापन


मेजा रोड से शुरू होकर यात्रा यमुनापार के अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए शाम को नैनी के लैप्रोसी चौराहे पर पहुंची। वहां यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे थे तो फूल भी बरसाए गए। इस दौरान हुई सभा में डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि 19 दिसंबर को यूपी के छह शहरों से जन विश्वास यात्रा निकाली गई है, जिसे लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने पौने पांच वर्षों में जनता की सेवा की है, बेहतर कानून व्यवस्था के साथ एक अच्छी सरकार दी है। जनता उस पर शत-प्रतिशत विश्वास कर रही है।

विज्ञापन

Prayagraj: BJP seeks support in Jan Vishwas Yatra
Prayagraj News : प्रयागराज में जनविश्वास यात्रा निकाली गई। - फोटो : प्रयागराज

केंद्रीय मंत्री ने सपा पर बोला हमला
केंद्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है और यूपी में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार होगी। केंद्रीय मंत्री ने सपा पर भी हमला बोला और कहा कि पार्टी के मुखिया चाहे जितना जिन्ना का जिन्न जगा लें, प्रदेश की जनता और भाजपा के कार्यकर्ता उस जिन्न को बोतल में भरकर फेंक देंगे। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, धर्मवीर भारती, रमाशंकर पटेल, सांसद विनोद कुमार सोनकर, केसरी देवी पटेल, डॉ.रीता बहुगुणा जोशी, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, आदि नेताओं ने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश में गुंडाराज का अंत किया और जनता का विश्वास भाजपा की डबल इंजन के सरकार के साथ खड़ी है।

उन्होंने 300 से अधिक सीटों पर जीत का दावा किया। यात्रा बांगड़ धर्मशाला, अलोपीबाग, मटियारा रोड, लेबर चौराहा अल्लापुर, अल्लापुर पुलिस चौकी, बालसन चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा, कोठा पारचा, बहादुरगंज, नखास कोहना, यूनानी मेडिकल कॉलेज, कर्बला चौराहा होते हुए महिला ग्राम पर समाप्त हुई। इस दौरान अल्पसंख्यक सभा के असमत कमाल, राहिल हसन, उज्जवल जैन, रेहाना खातून, प्रीतम सिंह, दलजीत सिंह आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने टीका लगाकर यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में रणजीत सिंह, मुरारी लाल अग्रवाल, कुंज बिहारी मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, मृंत्युजय तिवारी, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, सचिन जायसवाल, सुभाष वैश्य, राजन शुक्ला आदि शामिल रहे।

Prayagraj: BJP seeks support in Jan Vishwas Yatra
डॉ अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री - फोटो : Amar Ujala
चुनाव की तैयारियों को भी परखेंगे रेलमंत्री
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के शनिवार की सुबह साढ़ नौ बजे आने की संभावना है। करीब 10 बजे तक प्रयागराज जंक्शन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद उनका पार्टी कार्यालय जाने का कार्यक्रम संभावित हैं, जहां वह विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। दिन में करीब दो बजे वह उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय जाएंगे तथा एनसीआर, एनआर एवं कोर के महानिदेशक समेत अन्य अफसरों संग बैठक करेंगे। शाम को फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

महबूब उसमानी सपा अल्पसंख्यक के सचिव बनाए गए
महबूब उसमानी को सपा अल्पसंख्यक सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। यह जिम्मेदारी मिलने के बाद शुक्रवार को प्रयागराज आए उसमानी का स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन, परवेज अहमद, रवींद्र यादव, सै.मो.अस्करी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed