फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagrajः BJP leaders shoked

प्रयागराजः केशरी समेत भाजपा के कई दिग्गजों को झटका

Thu, 14 Mar 2019 01:00 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Mar 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Prayagrajः  BJP leaders shoked
Allahabad Name Change
रेखा सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष बनी रहेंगी। इससे केशरी देवी समेत भाजपा के कई दिग्गज नेताओं को बड़ा झटका लगा है। रेखा सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने में पार्टी के एक कद्दावर नेता की अगुवाई में स्थानीय नेताओं ने बड़ी भूमिका निभाई थी। इस मुद्दे पर पार्टी दो खेमें बंट भी गई थी और उसकी लकीर आज भी दिखाई दी।
विज्ञापन


केशरी देवी पटेल ने 64 पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षर के साथ एक अक्तूबर को रेखा सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। डीएम को अविश्वास पत्र सौंपते समय भाजपा के जिलाध्यक्ष समेत कई स्थाई नेता मौजूद रहे। केशरी देवी का कहना था कि  इसके लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा अन्य शीर्ष नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त था। अविश्वास प्रस्ताव पर 25 अक्तूबर को मतदान हुआ था। 92 सदस्यीय सदन में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 48 वोट पड़े। इसी के साथ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया था।
विज्ञापन


हालांकि, रेखा सिंह और उनके पति अशोक सिंह लगातार यह कहते रहे कि वह भाजपा में शामिल हो गए हैं लेकिन स्थानीय नेताओं ने उनका लगातार विरोध किया। उन्हाेंने मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की थी तो भाजपा के एक वरिष्ठ मंत्री को भी अशोक सिंह का समर्थन प्राप्त था। इसके बावजूद अविश्वास प्रस्ताव की पूरी प्रक्रिया के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष, अशोक बाजपेई, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई कई दिग्गज केशरी देवी के समर्थन में पंचायत भवन के बाहर मौजूद रहे। ऐसे में अब रेखा सिंह की ताजपोशी के बाद इन्हें झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज कार्यभार संभालेंगी रेखा
रेखा सिंह बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगी। उनका कहना है कि  कागजात तैयार किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को डीएम से मिलकर आगे की प्रक्रिया पूरी कर वह कार्यभार संभालेंगी। उनके पति अशोक सिंह का कहना है कि वह भाजपा में पहले से हैं और आगे भी रहेंगे। कुछ लोगों को गलतफहमी हो गई थी लेकिन अब सब ठीक है।

रेखा सिंह पर है वित्तीय अनियमितता के आरोप
रेखा सिंह के खिलाफ वित्तीय अनियमितता के आरोप भी लगे हैं। शासन के निर्देश पर इसकी जांच भी शुरू है। ऐसे में रेखा की दोबारा ताजपोशी के बाद जांच को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।


उच्चतम न्यायालय में अपील करेंगी केशरी
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशरी देवी पटेल हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगी। उनका कहना है कि आधे से अधिक सदस्य उनके साथ हैं। उनका यह भी कहना है कि सदस्यों की राय के बाद वह दोबारा रेखा सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed