फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: BJP councilor husband attacked with gun butt, waving arms

प्रयागराज : भाजपा पार्षद के पति पर तमंचे की बट से हमला और फायरिंग, असलहा लहराते हुए भागे हमलावर

Sat, 11 Dec 2021 08:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Dec 2021 08:26 PM IST
सार

राधा देवी कैंट के अशोक नगर से भाजपा पार्षद हैं। उनका पति पवन पासी भाजपा अनुसूचित जाति का सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष है। उसने बताया कि बेली गांव निवासी असलम बोसू उसके क्षेत्र में नगर निगम से हुए टेंडर पर काम करा रहा है।

विज्ञापन
Prayagraj: BJP councilor husband attacked with gun butt, waving arms
Prayagraj News : फायरिंग। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

सिविल लाइंस में एजी ऑफिस रोड पीएचक्यू के पास भाजपा पार्षद के पति पवन पासी(43) पर हमला किया गया। उसे तमंचे की बट से पीटा गया और गोली मारने की धमकी भी दी गई। भुक्तभोगी का यह भी आरोप है कि उस पर फायरिंग भी की गई जिसमें वह बाल-बाल बच गया। उसने सिविल लाइंस थाने में दो नामजद व पांच-छह अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित का आरोप है कि ठेके पर हो रहे काम में अनियमितता के विरोध पर उस पर हमला हुआ, लेकिन पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में लेनदेन के विवाद की बात भी सामने आई है। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


राधा देवी कैंट के अशोक नगर से भाजपा पार्षद हैं। उनका पति पवन पासी भाजपा अनुसूचित जाति का सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष है। उसने बताया कि बेली गांव निवासी असलम बोसू उसके क्षेत्र में नगर निगम से हुए टेंडर पर काम करा रहा है। आरोप है कि पिछले दिनों मौके पर पहुंचकर उसने गुणवतापूर्ण काम कराने की बात कही तो वह धमकी देते हुए भाग निकला। शनिवार दोपहर दो बजे के करीब असलम ने फोन कर उसे एजी ऑफिस रोड पीएचक्यू के पास स्थित चाय की दुकान पर बुलाया।

विज्ञापन

वजह पूछने पर धमकी देते हुए कहने लगा कि वह उसके काम में दखल न दे। विरोध पर असलम ने अपने दामाद असल व पांच-छह अन्य साथियों संग मिलकर उस पर हमला बोल दिया। उसे तमंचे की बट से पीटा और फिर फायर भी झोंक दिया जिसमें वह बाल-बाल बचा। इसके बाद जातिसूचक गालियां देते हुए गोली मारने की भी धमकी दी।

किसी तरह वहां से भागकर उसने अपनी जान बचाई और फिर थाने पहुंचकर शिकायत दी। यह भी बताया कि हमले में उसके साथ ही उसके साथी पवन को भी चोट आई है। इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed