फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lok Sabha Chunav Result 2019 Latest News: Prayagraj BJP and SP handed over list of agents

प्रयागराजः भाजपा और सपा ने एजेंटों की सौंपी सूची

Wed, 22 May 2019 05:15 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 May 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav Result 2019 Latest News: Prayagraj BJP and SP handed over list of agents
counting - फोटो : प्रयागराज
23 मई को मुंडेरा मंडी में होने वाली लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए भाजपा और सपा के इलाहाबाद एवं फूलपुर संसदीय सीट के प्रत्याशियों ने अपने एजेंट की सूची जिला प्रशासन को सौंप दी है। दोनों ही दल के प्रत्याशियों ने काउंटिंग के मद्देनजर 75 एजेंटों की सूची दी है। हर विधानसभा में 14-14 एजेंट काउंटिंग में शामिल रहेंगे, जबकि एक-एक एजेंट एआरओ टेबल पर मिलान के लिए रहेगा। 
विज्ञापन


इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा की डॉ. रीता बहुगुणा जोशी एवं फूलपुर संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी केशरी देवी पटेल के इलेक्शन एजेंट ने जिला निर्वाचन अधिकारी को एजेंटों की सूची सौंपी। भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दीपक पटेल एवं डा. रीता बहुगुणा जोशी के प्रतिनिधि अभिषेक शुक्ला ने बताया कि हर विधानसभा में 14-14 एजेंट मतगणना के लिए रहेंगे। इसके अलावा एक-एक एजेंट एआरओ टेबल पर रहेगा।
विज्ञापन

 

ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, समाजवादी पार्टी  ने भी भाजपा जैसी ही व्यवस्था की है। इलाहाबाद संसदीय सीट से राजेंद्र पटेल एवं फूलपुर संसदीय सीट के प्रत्याशी पंधारी यादव के मतगणना एजेंटों की सूची शुक्रवार को प्रशासन को सौंपी गई। सपा प्रदेश प्रवक्ता केके श्रीवास्तव ने बताया कि सभी मतगणना एजेंटों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। मतगणना चार्ट भी तैयार कर लिया गया है। इसके पूर्व सपा प्रत्याशियों ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को मुंडेरा मंडी का जायजा लिया। ईवीएम के रखरखाव की समीक्षा के साथ ही मतगणना के दिन सपा ने अपने सभी एजेंटों को सुबह छह बजे से पूर्व ही मतगणना स्थल पर पहुुंचने को कहा है। 

23 मई को होने वाली मतगणना के लिए मुंडेरा मंडी के बाहर भाजपा और सपा नेता अपने-अपने कार्यकर्ताओं के पंडाल आदि की व्यवस्था कर रहे हैं, ताकि धूप से कार्यकर्ता बचाव कर सके। इसके लिए पंडाल के अंदर कुर्सियां, पंखे के साथ ठंडे पानी की व्यवस्था रहेगी। भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए मंडी के बाहर बैठने के लिए उचित स्थान खोजा जा रहा है। एक दो रोज में स्थान चिह्नित कर लिया जाएगा। उधर सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर का कहना है कि मतगणना कार्य में पूरी पारदर्शिता रहे, इसके लिए जिला प्रशासन का सहयोग किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed