{"_id":"5f14687e8ebc3e63d7045858","slug":"prayagraj-bike-overturned-in-phulpur-one-dead-fellow-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलपुर में पलटी बाइक, एक की मौत, साथी गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलपुर में पलटी बाइक, एक की मौत, साथी गंभीर
Mon, 20 Jul 2020 02:57 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 20 Jul 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : अमर उजाला
फूलपुर। तेजरफ्तार बाइक चलाना युवकों के लिए भारी पड़ गया। सड़क पर खड़े कुत्ते से टकराने के बाद बाइक पलटी तो दोनों के सिर में गंभीर चोटें आ गई। घटना में जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया, वहीं दूसरा अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहा है।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर का रहने वाला दिनेश बिंद (30) पड़ोस के गांव मैलहन निवासी अपने साथी मो. माशूक (26) पुत्र स्व. सत्तार के साथ बाइक से मुबारकपुर जा रहा था। वह जैसे ही मैलहन बाजार के आगे मुबारकपुर की तरफ बढ़ा ही था कि सड़क पर एक कुत्ता अचानक आ गया। बाइक तेज रफ्तार होने के चलते कुत्ते से टकराने के बाद पलट गई।
बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट भी नहीं लगा रखे थे। सिर में गंभीर चोट के चलते दिनेश बिंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी माशूक शहर स्थित स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों का कहना था कि यदि हेलमेट पहन रखा होता तो शायद उसकी जान बच गई होती। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके साल भर की एक बेटी है तथा पत्नी शोभा देवी गर्भवती है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।