{"_id":"5fbea01a99153e2b955d6e2f","slug":"prayagraj-became-the-first-train-of-24-lhb-coaches-to-run-at-a-speed-of-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज बनी 130 की रफ्तार से दौड़ने वाली 24 एलएचबी कोच की पहली ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज बनी 130 की रफ्तार से दौड़ने वाली 24 एलएचबी कोच की पहली ट्रेन
Wed, 25 Nov 2020 11:49 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj news: Prayagraj Express
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस के खाते में बुधवार को एक और उपलब्धि दर्ज हो गई। प्रयागराज एक्सप्रेस 24 एलएचबी कोच वाली देश की पहली ऐसी ट्रेन हो गई, जिसकी अधिकतम रफ्तार 130 प्रति घंटा है। अभी तक देश में अधिकतम 22 एलएचबी कोच वाली ट्रेनें ही अधिकतम 130 की रफ्तार से दौड़ रही हैं। प्रयागराज की रफ्तार बढ़ने की वजह से अब वह दिल्ली पहुंचने में भी पहले के मुकाबले 40 मिनट कम समय लेगी। बुधवार को यह गाड़ी अपने नए समय रात 9.30 बजे की बजाय रात 10.10 बजे रवाना हुई।
प्रयागराज एक्सप्रेस के खाते में नई उपलब्धि दर्ज होने के अवसर पर जीएम एनसीआर राजीव चौधरी भी जंक्शन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ट्रेन के चालक दल, अनुरक्षण, वाणिज्य और सुरक्षा कर्मियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में लोको पायलट मो. अरशद खान, ट्रेन के सह-लोको पायलट अनिल कुमार तिवारी, गार्ड अरविंद तिवारी, ट्रेन कैप्टन पीपी पांडे, ट्रेन पर कार्यरत सी एंड डब्ल्यू तकनीशियन देव दत्त सोनी और आरपीएफ हेड कांस्टेबल नित्यानंद राय शामिल रहे। ट्रेन की आकर्षक सजावट भी की गई।
जीएम ने इस मौके पर एनिमेशन आधारित कोविड-19 जागरूकता वीडियो गप्पू भैया को भी लांच किया। दरअसल, उत्तर मध्य रेलवे ने 2019 में एक एनीमेशन आधारित चरित्र गप्पू भैया बनाया था। इसके तहत रेल उपयोगकर्ताओं के लिए संरक्षा और सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर सार्वजनिक जन-जागरूकता एनीमेशन वीडियो शृंखला काफी लोकप्रिय हुई थी। इसकी रेलमंत्री पीयूष गोयल ने भी सराहना की।
विज्ञापन
उसी एनीमेशन-आधारित चरित्र ‘गप्पू भैया’ का प्रयोग अब कोविड-19 के अनुरूप उचित व्यवहार हेतु रेल उपयोगकर्ताओं के लिए जन-जागरूकता के उद्देश्य से वीडियो स्पॉट में किया गया है। इस अवसर पर डीआरएम मोहित चंद्रा समेत रेलवे के तमाम वरिष्ठ अफसर आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर हमसफर एक्सप्रेस का भी समय बुधवार से बदल गया। इसकी रवानगी रात 10.10 बजे की जगह 10.30 बजे हुई।