{"_id":"615dd94e8ebc3e8ba8043ed6","slug":"prayagraj-allahabad-university-student-attempts-suicide-photo-posted-in-whatsapp-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्रा ने खुदकुशी की कोशिश की, फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्रा ने खुदकुशी की कोशिश की, फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में डाला
Wed, 06 Oct 2021 10:43 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:43 PM IST
सार
आनलाइन कक्षा के दौरान नेटवर्क खराब होने से क्लास नहीं किया, परीक्षा की चिंता में काटी हाथ की नस
विज्ञापन
हाथ की नस काट ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हिन्दी विभाग की ओर से ऑनलाइन कक्षाओं के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में बुधवार को छात्रा ने खुदकुशी के प्रयास की फोटो और एप्लीकेशन पोस्ट की तो हड़कंप मच गया। एक फोटो में उसने हाथ की नस काटकर फोटो पोस्ट की थी। दूसरी फोटो में उसके गले में फंदा था। छात्रा ने एप्लीकेशन में लिखा था कि आनलाइन कक्षा नहीं कर पाई। अब परीक्षा कैसे दें? शिक्षकों से शिकायत की लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसलिए वह यह कदम उठा रही है। इस पूरे मामले को कर्नलगंज पुलिस के संज्ञान में दिया गया है।
हिंदी विभाग के शिक्षकों ने छात्रों और शिक्षकों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। बुधवार को बिहार की रहने वाली एक छात्रा ने एक एप्लीकेशन पोस्ट की। लिखा कि ऑनलाइन कक्षा के दौरान नेटवर्क की समस्या होने के कारण कक्षा नहीं ले पा रही थी। तो परीक्षा हम कैसे देंगे? उसने लिखा कि इसकी शिकायत विभाग के दो शिक्षकों से की, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। इससे आहत होकर उसने हाथ की नस काट ली।
इसके बाद उसने अपनी एक फोटो वायरल कर दी, जिसमेें उसके गले में फंदा लगा हुआ था। छात्रा ने दो शिक्षकों की फोटो भी पोस्ट की जिनसे उसने शिकायत की थी। व्हाट्सएप ग्रुप में खुदकुशी के प्रयास की फोटो पोस्ट होते ही हड़कंप मच गया। विश्वविद्यालय के अफसरों ने उसका आई कार्ड निकलवाया, उसकी पहचान बिहार के सीवान की रहने वाली छात्रा के रूप में हुई।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के अफसरों ने उसके पिता से बात की। विश्वविद्यालय के अफसरों ने इस पूरे मामले को कर्नलगंज पुलिस को बताया है। इंस्पेक्टर कर्नलगंज ने बताया कि छात्रा बिहार की रहने वाली है। वहां की पुलिस को सूचना भेज दी जाएगी। पीआरओ डाक्टर जया कपूर ने बताया कि छात्रा ने शिक्षकों को धमकाया है। शिकायत पुलिस से कर दी गई है।