फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Airport: What is the use of Cat to Light, 18 flights canceled in a day

Prayagraj Airport : किस काम की कैट टू लाइट, एक दिन में 18 उड़ानें निरस्त

Wed, 27 Dec 2023 01:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Dec 2023 01:45 PM IST
सार

दोपहर 12:00 बजे के बाद एयरपोर्ट के रनवे पर आसानी से विमान टेक ऑफ या लैंड कर सकते थे, लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने उसकी अनुमति नहीं दी। जबकि, कैट टू लाइट लगने के बाद कोहरे व रात में भी फ्लाइट की लैंडिंग और पीकॉक का दावा किया जा रहा था।

विज्ञापन
Prayagraj Airport: What is the use of Cat to Light, 18 flights canceled in a day
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कम दृश्यता में भी हवाई यातायात का संचालन सुचारु हो इसके लिए प्रयागराज एयरपोर्ट के रनवे पर लगाई गई कैट टू लाइट महज शो पीस ही साबित हो रही है। इसका जीता जाता उदाहरण मंगलवार को प्रयागराज एयरपोर्ट पर दिखा। जब यहां आने वाले 18 विमान कम दृश्यता के चलते निरस्त हो गए। इस दौरान सिर्फ एलाइंस एयर की दिल्ली उड़ान का ही आवागमन हुआ। एक दिन में 18 विमान निरस्त होने से कैट टू लाइट की उपयोगिता पर सवाल भी खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन


दोपहर 12:00 बजे के बाद एयरपोर्ट के रनवे पर आसानी से विमान टेक ऑफ या लैंड कर सकते थे, लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने उसकी अनुमति नहीं दी। जबकि, कैट टू लाइट लगने के बाद कोहरे व रात में भी फ्लाइट की लैंडिंग और पीकॉक का दावा किया जा रहा था। फिलहाल, मंगलवार को विमानन कंपनी इंडिगो की मुंबई, बगलूरू, भुवनेश्वर, पुणे, देहरादून, लखनऊ ,भोपाल दिल्ली और एलाइंस एयर की बिलासपुर उड़ान दोनों ओर से निरस्त रही।
विज्ञापन


कोहरे में विमान आसानी से यहां लैंड और टेक ऑफ हो सकें, इसके लिए प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहले 80 लाख रुपये खर्च कर कैट वन लाइट स्थापित हुई थी। इससे 850 मीटर दृश्यता में भी विमानों की आवाजाही हो सकती थी। कैट टू लाइट लगने के बाद अब यहां 350 मीटर की दृश्यता में भी आसानी से विमानों का आवागमन हो सकता है, लेकिन मंगलवार को एलाइंस एयर के ही दिल्ली विमान का दोनों ओर से संचालन हो सका। इससे 23 यात्री यहां और 49 यात्रियों ने उड़ान भरी। एयरपोर्ट के कार्यकारी निदेशक राजेश कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल वायु सेना के हवाले है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed