फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: After the passing out parade, 304 recruits became soldiers

प्रयागराज : पासिंग आउट परेड के बाद 304 रंगरूट बने सिपाही 

Wed, 05 Jan 2022 10:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Jan 2022 10:00 PM IST
सार

पुलिस लाइन में एसएसपी अजय कुमार ने परेड का निरीक्षण किया और अलग अलग विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला प्रशिक्षुओं को पुरस्कार दिया। आंतरिक विषयों में उपमा प्रजापति, रितु कुमारी, रूबी यादव, प्रिया, पूजा अग्रहरि. आरती देवी, सुंदरम जायसवाल, राखी मिश्रा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

विज्ञापन
Prayagraj: After the passing out parade, 304 recruits became soldiers
Prayagraj News : पासिंग आउट परेड। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

पुलिस लाइन और चतुर्थ वाहिनी पीएसी में बुधवार की सुबह दीक्षांत परेड के बाद 304 रंगरूट पुलिस विभाग में सिपाही बन गए। पुलिस लाइन में 149 महिला सिपाहियों और चतुर्थ वाहिनी पीएसी में 155 पुरुष सिपाहियों की दीक्षांत परेड हुुई। इस दौरान दोनों स्थानों पर मुख्य अतिथियों ने प्रशिक्षुओं को उत्साहवर्धन किया और देश सेवा के लिए प्रेरित किया। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसएसपी अजय कुमार ने परेड का निरीक्षण किया और अलग अलग विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला प्रशिक्षुओं को पुरस्कार दिया। आंतरिक विषयों में उपमा प्रजापति, रितु कुमारी, रूबी यादव, प्रिया, पूजा अग्रहरि. आरती देवी, सुंदरम जायसवाल, राखी मिश्रा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं बाह्य विषयों में सुजाता जायसवाल, अर्चना देवी, खशबू यादव, आरती लोधी, रानी सिंह, पूजा, मोहिनी तिवारी, सुलेखा पटेल को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन


पीटी में अंजना भट्ट, विजय भारती और श्वेता मिश्रा को योगसन में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। टोली कमांडर के रूप में शालिनी गौतम, मनीषा पांडेय, सुजाता जायसवाल, रितु तिवारी, सुहारती, श्वेता मिश्रा, अर्चना देवी, ज्योति सिंह, शालिनी दुबे, मणि पांडेय और प्रतिमा गुप्ता ने परेड में सराहनीय भूमिका निभाई। सर्वांग सर्वोत्तम पुरस्कार कुशीनगर की शीलू द्विवेदी को मिला। इस दौरान एसपी सिटी, एसपी गंगापा, एसपी यमुनापार समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमनगंज में दीक्षांत परेड में मुख्य अतिथि एडीजी पीएसी पूर्वी जोन बीआर मीणा रहे। उन्होंने रंगरूटों का उत्साहवर्धन करेते हुए वर्दी के प्रति सदैव सजग रहने को कहा। टोली नंबर चार के राजेंद्र सिंह यादव को सर्वांग सर्वोत्तम पुरस्कार किया गया। इसके संदीप कुमार, जीतेंद्र , धीरेंद्र, अंकित, अनीशष, बृजेश, सौरभ, शिवम, अंकित कुमार, अभिषेक, विनोद, तरुण, ललित, मोहित, सावन और मनोज कुमार को भी आंतरिक और बाह्य विषयों में पुरस्कार मिला। सेनानायक प्रताप गोपेंद्र के साथ सभी अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed