{"_id":"616c5a30ec73ca2d973e975a","slug":"prayagraj-advocate-assaulted-demanded-extortion-case-registered-against-the-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : अधिवक्ता से मारपीट, मांगी रंगदारी, आरोपियों पर केस दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : अधिवक्ता से मारपीट, मांगी रंगदारी, आरोपियों पर केस दर्ज
Sun, 17 Oct 2021 10:45 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
क्राइम सीन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के हवेलिया गंगोत्री नगर में रहने वाले हाईकोर्ट के अधिवक्ता से रविवार को झूंसी की आवास विकास कॉलोनी में मारपीट की गई। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। चार दिन पहले अधिवक्ता से सिविल लाइंस में मारपीट करने के साथ ही रंगदारी भी मांगी गई थी। पूरे मामले में अधिवक्ता ने आरोपियों पर झूंसी और सिविल लाइंस थाने में रविवार को केस दर्ज कराया है। पुलिस तफ्तीश में जुटी है।
थाना क्षेत्र के गंगोत्री हवेलिया निवासी अमरनाथ उपाध्याय हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। अधिवक्ता के मुताबिक रविवार की सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे वह आवास विकास कॉलोनी योजना तीन के टेलीफोन एक्सचेंज के पास एक दुकान पर चाय पी रहे थे। आरोप है कि तभी मानवेंद्र सिंह उर्फ जेलर निवासी कतवारुपुर थाना सरायइनायत, विवेक सिंह तथा चार पांच अज्ञात लोग चार पहिया से पहुंचे और गालीगलौज करने लगे।
इस दौरान अधिवक्ता से मारपीट भी की गई। बाद में आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई तो विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। अधिवक्ता के मुताबिक 14 अक्तूबर को सिविल लाइंस में काफी हाउस के सामने काले रंग की स्कार्पियो से ही यही लोग आए और जान से मारने की धमकी देने के साथ ही दस लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी थी। रविवार को ही मानवेंद्र सिंह जेलर, विवेक सिंह समेत अन्य अज्ञात पर सिविल लाइंस थाने में भी केस दर्ज कराया गया है।