{"_id":"5d3602348ebc3e6cbb2a5845","slug":"prayagraj-advocate-advocated-in-the-strike-dispute-walking-sticks-city-news-ald2501666182","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः हड़ताल के विवाद में भिड़े अधिवक्ता, चले लाठी डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः हड़ताल के विवाद में भिड़े अधिवक्ता, चले लाठी डंडे
विज्ञापन
वकीलों से हुए विवाद के दौरान एसडीएम न्यायालय में जुटे अधिवक्ता।
- फोटो : MEJA
पुन : संशोधित
000000000000000000
हड़ताल के विवाद में भिड़े अधिवक्ता, चले लाठी-डंडे
कई वकील घायल, पेशकार को भी पीटा
मेजा में एक पक्ष हड़ताल के पक्ष में तो दूसरा हड़ताल खत्म कराने में लगा था
वकीलों के दोनों गुटों के अलावा पेशकार की तहरीर पर भी रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। मेजा तहसील में सोमवार को हड़ताल एवं तालाबंदी को लेकर वकील दो गुट में बंट गए। एक गुट हड़ताल खत्म करने पर आमादा था। दूसरा पक्ष हड़ताल जारी रखने के लिए झुकने को तैयार नहीं था। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और कुर्सियां चलीं। कई अधिवक्ता घायल हो गए। इतना ही नहीं, एसडीएम न्यायालय खोलने वाले पेशकार को भी वकीलों ने जमकर पीट दिया। इस मामले में अधिवक्ताओं के दोनों गुट की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। पेशकार ने भी अलग से रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मेजा एक वकील की जमीन पर जबरन निर्माण कराये जाने के मामले को लेकर तहसील के अधिवक्ता करीब दस दिन से हड़ताल पर थे। वह अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से न्यायालय नहीं चलने दे रहे थे। चार दिन पहले अधिवक्ताओं का दूसरा पक्ष हड़ताल खत्म कराने और न्यायालय चलने देने की पैरवी में लगा हुआ था। सोमवार सुबह भी अधिवक्ताओं के दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में ईंट-पत्थर के अलावा जमकर लाठी-डंडे भी चले। इसी दौरान एसडीएम न्यायालय का कक्ष खोलने के आरोप में पेशकार बृजेश श्रीवास्तव को पीट दिया। भगदड़ के दौरान तमाम लोगों ने एसडीएम कोर्ट में छिपकर जान बचाई। तहसील के बाहर दुकानें बंद कर दी गईं। पुलिस ने किसी तरह मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला। कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने अधिवक्ताओं के दोनों गुटों से बात कर कार्रवाई की बात कही। सीसीटीवी फुटेज निकाला गया, जिसके बाद दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। रात में पेशकार बृजेश श्रीवास्तव ने मारपीट और सरकारी काम में बाधा की रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल मनोज पाठक का कहना है कि सभी पक्षों की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।