{"_id":"6a3553d0c25a4bdb8b04b0c0","slug":"prayagraj-accident-news-nephew-dies-in-road-accident-uncle-critically-injured-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Accident News : सड़क हादसे में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Accident News : सड़क हादसे में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायल
Fri, 19 Jun 2026 08:06 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 19 Jun 2026 08:06 PM IST
सार
थाना सराय मममरेज की पुलिस चौकी जंघई क्षेत्र के भूलेंद्र जयसिंहपुर गांव के सामने बृहस्पतिवार को देर रात तेज रफ्तार में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
दिनेश कुमार। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद।
विस्तार
थाना सराय मममरेज की पुलिस चौकी जंघई क्षेत्र के भूलेंद्र जयसिंहपुर गांव के सामने बृहस्पतिवार को देर रात तेज रफ्तार में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौके पर मौत हो गई। उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। जनपद भदोही थाना दुर्गागंज क्षेत्र के भंडा गांव के दिनेश कुमार गौतम अपने चाचा पिंटू के साथ जंघई बाजार पंखा बनवाने बृहस्पतिवार को बाइक से गया था। वहां से देर रात घर लौट रहे थे। उसी समय थाना सरायममरेज चौकी जंघई क्षेत्र के जंघई दुर्गागंज मार्ग पर भूलेंद्र जय सिंह गांव के सामने पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार में बोलेरो उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी ।
विज्ञापन
टक्कर इतना जबरदस्त थी कि दिनेश कुमार (22) की मौके पर मौत हो गई और चाचा पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए भेजा गया। जहां पिंटू की स्थिति नाजुक बनी हुई है। परिजनों के अनुसार दिनेश सूरत रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। वह 10 दिन पहले घर आया था। असमायिक घटी घटना से पत्नी श्रद्धा अपने एक वर्षीय बेटे को लेकर विलख रही है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शव।को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और गाड़ी की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
सरायममरेज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर वारी मार्ग पर सलारगंज बस्ती के सामने पिकअप ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिसमें साइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई। क्षेत्र के मुहीउद्दीन पूर नहटी गांव निवासी शंभू नाथ यादव (65) बृहस्पतिवार को अपने ही ग्राम सभा के आला नगरी गांव भंडारे का निमंत्रण में गया था। रात 10 बजे के करीब साइकिल से घर लौटते समय वह अपने घर के सामने सलार गंज पहुंचा था कि तेज रफ्तार में पीछे से आ रही अज्ञात पिकअप ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। सड़क पर गिरते ही उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही पहुंचे परिजन के लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर ले गए जहां के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन