फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: A student who was going to sell vegetables in Hathiganha market lost his life in a road accident, t

Prayagraj : हथिगंहा मंडी में सब्जी बेचने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में गई जान, हाईवे पर हुआ हादसा

Wed, 01 May 2024 06:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 May 2024 06:18 PM IST
सार

हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक तीन भाई वह दो बहन में सबसे छोटा था। मां रानी देवी, पिता रामनारायण, भाई उदय पटेल, सोनेलाल, बहन शीला देवी, शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Prayagraj: A student who was going to sell vegetables in Hathiganha market lost his life in a road accident, t
शुभम पटेल, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हथिगंहा मंडी में सब्जी बेचने जा रहे छात्र की टेंपो की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में टेंपो का खलासी भी घायल हो गया। शुभम पटेल (18) पुत्र रामनारायण पटेल निवासी सिंहोरियापुर थाना नवाबगंज पिता व भाइयों के साथ खेती करने के साथ गांव निकट आरडी कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज नवाबगंज में 12वीं का छात्र था। बुधवार की सुबह वह बाइक से सब्जी लेकर हथिगंहा सब्जी मंडी जा रहा था। जैसे वह प्रयागराज-लखनऊ हाईवे कसारी गांव के सामने पहुंचा। विपरीत दिशा से आ रहे टेंपो चालक ने लापरवाही पूर्वक बाइक सवार छात्र को टक्कर मार दिया। हादसे में छात्र की मौके पर मौत हो गई। टेंपो का खलासी मन्नु निवासी सम्हई थाना नवाबगंज जख्मी हो गया।

विज्ञापन

हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक तीन भाई वह दो बहन में सबसे छोटा था। मां रानी देवी, पिता रामनारायण, भाई उदय पटेल, सोनेलाल, बहन शीला देवी, शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

 

खचाखच भरी थी टेंपो

हादसे के वक्त टेंपो में 11 सवारियां थी और उसमें अश्लील गाने बज रहे थे। इस रूट पर चलने वाले ज्यादातर सवारी वाहनों के चालक नाबालिग व नौसिखिया हैं। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि सिविल लाइन की ओर से नवाबगंज की ओर आ रही टेंपो की गति काफी तेज थी। जो गलत दिशा में जाकर बाइक सवार छात्र को टक्कर मार दिया। जिससे छात्र की मौत हो गई। यह पहला वाक्य नहीं है इसके पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी है, लेकिन परिवहन विभाग व पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed