{"_id":"5cc20294bdec2214065a7a30","slug":"prayagraj-a-policeman-sleeping-near-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः सोते रहे पुलिसकर्मी, थाने के पास चेन छिनैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः सोते रहे पुलिसकर्मी, थाने के पास चेन छिनैती
Fri, 26 Apr 2019 12:26 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
चेन स्नेचिंग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज में बदमाश इस कदर बेखौफ हो चुके हैं कि अब वह थाने के पास भी वारदात को अंजाम देने में नहीं हिचकते। बृहस्पतिवार सुबह भी थाने से चंद कदम की दूरी पर रेस्तरां मैनेजर की मां से सोने की चेन छीन ली गई। भुक्तभोगी परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है।
राजेंद्र पोरवाल रोडवेज से रिटायर हैं। वह पत्नी मंजू व बेटे अभिषेक के साथ धूमनगंज के प्रीतमनगर मोहल्ले में रहते हैं। अभिषेक एक मल्टीनेशनल कंपनी के सिविल लाइंस स्थित रेस्तरां में मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि रोज की तरह बृहस्पतिवार सुबह भी उनका मां मंजू दूध लेने गई थीं। 8.30 बजे के करीब वह दूध लेकर थाने वाली रोड से वापस घर आ रही थीं। अभी वह थाने से कुछ दूरी पर यूको बैंक के पास पहुंचीं थीं कि तभी वहां पीछे से बाइक पर सवार होकर एक युवक आया और उनके गले से सोने की चेन खींचकर भाग निकला। मंजू शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़ी लेकिन, वह पल भर में ही आंखों से ओझल हो गया। जानकारी पर घरवाले और फिर पुलिस भी पहुंची। पीड़ित परिवार की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। धूमनगंज इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच की जा रही है।
चेन छिनैती की यह पूरी वारदात घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें दिख रहा है कि बदमाश काली रंग की स्प्लेंडर बाइक पर सवार था और उसने चेहरे पर रूमाल बांधने के साथ ही चश्मा भी लगा रखा था। सबसे खास बात यह थी कि वह अकेले ही था और चलती बाइक से चेन छीनकर भाग निकला।
विज्ञापन
गौरतलब है कि धूमनगंज थाना क्षेत्र में इन दिनों बदमाशों ने आतंक मचा रखा है। वह आए दिन छिनैती, बमबाजी, चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। खासतौर से प्रीतमनगर, नीवां, राजरूपपुर, टीपी नगर में लगातार वारदातें हो रही हैं लेकिन पुलिस के लचर रवैये के चलते बदमाश पकड़े नहीं जा रहे हैं। नीवां में अवैध खनन व मादक पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से चल रही है तो राजरूपपुर में जुआ व सट्टा बेरोकटोक संचालित हो रहा है।