फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: A girl saddened by her sister's suicide also gave her life

प्रयागराज : बहन की खुदकुशी से दुखी युवती ने भी दे दी थी जान

Sun, 13 Mar 2022 11:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: A girl saddened by her sister's suicide also gave her life
बहन की खुदकुशी से दुखी युवती ने भी दे दी थी जान
विज्ञापन

गंगा में लगा दी थी छलांग, हंडिया में मिले शव की हुई शिनाख्त, घर में मचा कोहराम
प्रयागराज। जार्जटाउन में बहन की मौत से दुखी प्राची(19) ने भी खुदकुशी कर ली। हंडिया में गंगा नदी में मिला शव उसी का था। इसका खुलासा तब हुआ जब रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों ने शव की शिनाख्त की। महज पांच दिनों के भीतर दो बेटियों की मौत से घर में कोहराम है और परिजन गहरे सदमे में हैं।
सोहबतियाबाग में रहने वाले अशोक कुमार की बड़ी बेटी नीतू(30) ने सरायइनायत के मलखानपुर स्थित अपने ससुराल में नौ मार्च को फांसी लगाकर जान दे दी थी। इससे उसकी छोटी बहन प्राची को गहरा सदमा पहुंचा था। वह उसी रात परिवारवालों को बिना कुछ बताए घर से निकल गई थी और फिर उसका कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन परिजनों ने जार्जटाउन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि वह घर से निकलकर अकेले ही मिंटो पार्क तक गई थी। इसकेबाद वह कहां गई, यह जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

एक दिन पहले मिला था शव
इधर 12 मार्च को हंडिया में दुमदुमा घाट केपास युवती का शव मिला। काफी कोशिश के बाद भी शिनाख्त नहीं होने पर अज्ञात में शव पोस्टमार्टम केलिए भेजा गया। रविवार को इसकी जानकारी मिलने पर घरवाले मर्चरी पहुंचे तो शव देखकर बिलखने लगे। उन्होंने बताया कि मृतका उनकी बेटी प्राची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए पुल से कूदी यमुना में
जार्जटाउन इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि परिजनों का कहना है कि बहन की मौैत से वह बेहद दुखी थी और जान देने की बात कर रही थी। पीएम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह पानी में डूबना आई है। ऐसे में आशंका यही है कि मिंटो पार्क रोड से होते हुए वह नए यमुना पुल पर पहुंची और फिर नदी में छलांग लगा दी। उसका शव बहाव के चलते हंडिया पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed