{"_id":"61d731832f7bb010d14cfbf0","slug":"prayagraj-70-new-corona-positives-306-active-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : 70 नए कोरोना पॉजिटिव, 306 हुए सक्रिय संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : 70 नए कोरोना पॉजिटिव, 306 हुए सक्रिय संक्रमित
Thu, 06 Jan 2022 11:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:44 PM IST
सार
नए साल के पहले दिन से कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई। पहले दो दिन तो संक्रमण का असर शहरी क्षेत्रों तक सीमित रहा, जिसका दायरा अब बढ़ गया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : सिविल लाइन में जांच केंद्र पर कोविड जांच कराती महिला।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में कोरोना संक्रमण प्रसार खतरा बढ़ा है, लेकिन बृहस्पतिवार को संक्रमितों की लगभग आधी हुई संख्या ने बढ़ते संक्रमण के डर से राहत भी दी। 24 घंटे में 70 नए लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमण से गंभीर हुए पांच लोगों को एलथ्री कोविड अस्पताल एसआरएन में भर्ती कराया गया है। वहीं सक्रिय संक्रमितों (एक्टिव केस) की संख्या 306 तक पहुंच गई है। कोरोना संक्रमण का दायरा अब शहर ही नहीं गांवों तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
नए साल के पहले दिन से कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई। पहले दो दिन तो संक्रमण का असर शहरी क्षेत्रों तक सीमित रहा, जिसका दायरा अब बढ़ गया है। संक्रमितों की अचानक बढ़ी संख्या और विवरण से साफ है कि कोरोना संक्रमण ने शहर के ज्यादातर मोहल्लों में ही नहीं गांव और कस्बों तक पांव पसार लिए हैं। बृहस्पतिवार को कई संक्रमित ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। इनमें गंगापार में हंडिया और यमुनापार में मेजा ब्लाक भी शामिल है।
विज्ञापन
जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. एके तिवारी के मुताबिक जिले में बारिश के बाद भी 8233 लोगों की कोविड जांच की गई। 48 घंटों में पांच मरीजों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें दो संक्रमित गैर जिलों के हैं। उन्होंने बताया कि अधिकतर संक्रमितों में मामूली लक्षण ही दिख रहे हैं। लोगों के होम आइसोलेशन आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। अस्पताल में भर्ती संक्रमित अन्य बीमारियों से भी पीड़ित है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को किसी संक्रमित के स्वस्थ होने की सूचना नहीं हैं। शुक्रवार को जांच का दायरा और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन