फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: 40 million in cleansing drains in rain

प्रयागराजः बारिश में बह गए नाला सफाई के चार करोड़

Sun, 07 Jul 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: 40 million in cleansing drains in rain
Prayagraj: 40 million in cleansing drains in rain - फोटो : CITY DESK
नाले में बह गए सफाई के चार करोड़ रुपये
विज्ञापन

0 मानसून की पहली बारिश में ही नाला सफाई की खुली पोल
0 बैक फ्लो होने से दर्जनों मोहल्लों में भरा पानी, डूबीं सड़कें
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। मानसून की पहली बारिश में ही नाला सफाई की पोल खुल गई। नाला सफाई के नाम पर खर्च हुए चार करोड़ रुपये भी नाले में बह गए। शहर में हुई करीब 30 मिमी बारिश ने ही डेढ़ दर्जन से अधिक मोहल्लों को डुबो दिया। नालों के बैक फ्लो होने से सिविल लाइंस, जार्जटाउन, टैगोर टाउन, अल्लापुर, अटाला, कालिंदीपुरम, लूकरगंज की तमाम सड़कों पर पानी भर गया।
नगर निगम के प्रत्येक जोन को इस बार 50-60 लाख रुपये तक नाला सफाई के नाम पर दिए गए थे, लेकिन शुक्रवार आधी रात और शनिवार दोपहर में हुई जोरदार बारिश के बाद अल्लापुर के बाघम्बरी हाउसिंग स्कीम, मटियारा रोड, बजरंग चौराहा, तुलसी पार्क, विवेकानंद पार्क, रामलीला पार्क, हादीगंज मोहल्लों में करीब दो फीट पानी भर गया। अलोपीबाग में पंजाबी कॉलोनी में भी पानी भरा। जार्जटाउन और टैगोर टाउन में लिडिल रोड, एलआईसी कॉलोनी के आसपास, सीवाई चिंतामणि रोड में भी नाले का पानी भर गया। जार्जटाउन में बारिश के पानी को बाहर निकालने के लिए पंप चलाना पड़ा। शहर पश्चिमी के कालिंदीपुरम्, हिम्मतगंज, लूकरगंज, झलवा, बेनीगंज, चकिया आदि मोहल्लों में भी यही हाल रहा। झलवा की तरफ जाने वाली साठ फीट रोड एवं कौशांबी रोड में भी पानी भर गया। झलवा चौराहे के आसपास भी सड़क पर पानी भरा रहा, जिससे यातायात भी ठप हो गया। शहर दक्षिणी के भी तमाम मोहल्लों में नालों के बैक फ्लो होने से पानी भर गया। रामबाग, नार्थ मलाका, कीडगंज, पूरा वल्दी आदि मोहल्लों में नाले का पानी भरा रहा।
विज्ञापन

एफसीआई गोदाम के भीतर घुसा पानी
अलोपीबाग स्थित एफसीआई गोदाम के भीतर भी पानी भर गया जबकि पिछले वर्ष ही करीब आठ लाख रुपये से यहां नाला नगर निगम ने दुरुस्त कराया था। फिर से नाला बनवाने के बावजूद पानी बैक फ्लो होकर भीतर घुस गया। इसके बाद एफसीआई के भीतर पंप लगाकर पानी बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चलाने पड़े जार्जटाउन एवं बक्शी बांध के पंप
प्रयागराज। बारिश के दौरान स्लूज गेट खुला होने से ज्यादातर पानी उसी से बाहर निकला लेकिन मोहल्लों के भीतर दबाव कम करने के लिए बक्शी बांध पंपिंग स्टेशन से 30 क्यूसिक एवं 10 क्यूसिक क्षमता के पंप चलाए गए। पार्षद कमलेश सिंह एवं पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह के मुताबिक पंप चलने के बाद ही अल्लापुर के मोहल्लों से पानी का दबाव कम हुआ। इसी तरह जार्जटाउन में भी पंप चलाए गए।
बैरहना डॉट पुल के नीचे भी भरा पानी
प्रयागराज। कुंभ के दौरान चौड़े हुए बैरहना डॉट पुल के नीचे भी करीब दो फीट से अधिक पानी भर गया। पानी भर जाने से नए रास्ते पर आवागमन ठप रहा। इसे पीडीए ने बनवाया था, लेकिन यहां जलनिकासी का कोई रास्ता नहीं बनाया गया। इसी तरह कुंभ के दौरान बनी कई सड़कें जलनिकासी न होने से पानी से भर गईं।
अभी तक नहीं बना गैंग
प्रयागराज। बारिश के दौरान जलभराव से निपटने में निगम प्रशासन की बेपरवाही इससे भी समझी जा सकती है कि इसके लिए गैंग तक नहीं बनाया गया। हर बार बारिश शुरू होने से पहले जोन स्तर पर गैंग बनाया जाता था, जो आकास्मिक स्थितियों में नाला खोलने का काम करते था। इस बार बारिश शुरू हो जाने के बावजूद गैंग नहीं बनाया गया।

अल्लापुर में ही पानी भरने की शिकायत मिली थी, वहां पंप भी चलवाए गए। आगे बारिश में जलभराव से निपटने की तैयारी की जा रही है। -डॉ. उज्जवल कुमार, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed