फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: 38 fine for unmasked entry into Mandi, two intermediaries licenses suspended

प्रयागराजः मंडी में बिना मास्क प्रवेश पर 38 पर जुर्माना, दो आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित

Fri, 24 Apr 2020 01:17 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Apr 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: 38 fine for unmasked entry into Mandi, two intermediaries licenses suspended
prayagraj news - फोटो : prayagraj
मुंडेरा मंडी में बिना मास्क के प्रवेश करने वाले 38 लोगों पर मंडी प्रशासन ने कार्रवाई की है। इन सभी से मंडी प्रशासन ने 200-200 रुपये का जुर्माना वसूले जाने की कार्रवाई की। इसके अलावा मंडी प्रशासन ने दो आढ़तियों के लाइसेंस भी निलंबित किए हैं। दोनों पर आरोप है कि वह थोक मंडी में फुटकर कारोबार भी कर रहे थे। दोनों ही आढ़तियों को सप्ताह भर में जवाब देने को कहा गया है। संतोष जनक जवाब न मिलने की स्थिति में उनका लाइसेंस पूर्ण रूप से निरस्त  करने की बात मंडी प्रशासन ने की है।
विज्ञापन


लॉकडाउन लगने के बाद से ही मुंडेरा मंडी में सामाजिक दूरी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मंडी में बिना मास्क के प्रवेश पर मनाही है। फिर भी लोग बिना मास्क के ही वहां प्रवेश कर रहे हैं। इसे देखते हुए मंडी प्रशासन की ओर से कार्रवाई कर मंडी से 38 लोगों को बिना मास्क के पकड़ा गया। सभी पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कहा गया कि दोबारा कोई बिना मास्क के मिला जुर्माना 400 रुपये लिया जाएगा। इस बीच मंडी में स्थित दो आढ़तियों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


मंडी सचिव रेनू वर्मा ने बताया कि मेसर्स मकसूद अहमद एंड कंपनी और मेसर्स अनिल कुमार आदित्य कुमार कुशवाहा के यहां फुटकर में भी कारोबार हो रहा था। इसी वजह से दोनों के लाइसेंस निरस्त किए गए। सप्ताह भर में अगर संतोष जनक जवाब नहीं मिलता है तो दोनों के ही लाइंसेंस पूर्ण रूप से निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर मंडी प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को भी थोक में सब्जी एवं फल के रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। हालांकि शहर के तमाम मोहल्लों में सब्जी एवं फल के फुटकर रेट में जरूर अंतर है। मंडी में टमाटर का रेट 10 से 15 रुपये किला है, जबकि फुटकर बाजार में इसे 30 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है। आलू का रेट भी मंडी में 16 रुपये है जबकि फुटकर बाजार में 25 रुपये किलो तक आलू बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed