{"_id":"60ff04438ebc3e08a6763d51","slug":"prayagraj-1540-panchayat-assistants-will-be-recruited-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : जिले में 1540 पंचायत सहायकों की होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : जिले में 1540 पंचायत सहायकों की होगी भर्ती
Tue, 27 Jul 2021 12:21 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:21 AM IST
सार
- प्रत्येक ग्राम पंचायतों में संविदा पर होगी तैनाती, गांव का व्यक्ति ही होगा पात्र
विज्ञापन
यूपी में युवाओं को मिलेगा रोजगार
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारहवीं पास ग्रामीण युवाओं के लिए अपने गांव में ही नौकरी का मौका मिलने जा रहा है। जिले में 1540 ग्राम पंचायतों में सहायकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्हें हर महीने 6000 रुपये मानदेय मिलेंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
हर ग्राम पंचायत का अपना सचिवालय होगा। गांव से संबंधित सभी तरह के कार्यों का लेखाजोखा इस सचिवालय में रखा जाएगा। विकास कार्य समेत सभी तरह की गतिविधियों का संचालन भी सचिवालय से होगा। इस काम में मदद के लिए पंचायत सहायक की नियुक्ति की जाएगी। सहायक वित्तीय रिपोर्ट तैयार करने के साथ कंप्यूटर में डाटा इंट्री का काम भी करेंगे। जिले में 1540 ग्राम पंचायतें हैं और अभी कहीं भी सहायक नहीं है। ऐसे में यहां 1540 पंचायत सहायकों की नियुक्ति की जाएगी।
गांव के स्तर पर होगा चयन
पंचायत सहायकों की नियुक्ति ग्राम सभा के स्तर पर होगी। इसके लिए बारहवीं पास संबंधित गांव के ही युवक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के लोग कर सकेंगे। नोटिफिकेशन के बाद 15 दिन के भीतर ब्लॉक या डीपीआरओ कार्यालय में निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा। ग्राम पंचायत का जो आरक्षण है उसी वर्ग के अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदकों की लिस्ट संबंधित प्रधान को सौंपी जाएगी। ग्राम पंचायत की प्रशासनिक कमेटी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट तैयार करेगी। मेरिट में सबसे ऊपर रहने वाले का चयन किया जाएगा। कोविड से प्रभावित परिवार को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
ग्राम विकास एवं पंचायत अधिकारी के 1100 पद खाली
जिले में ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारियों के बड़ी संख्या में पद खाली हैं। जिले में 1540 ग्राम पंचायतें हैं। इसके विपरीत 450 ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारी ही जिले में तैनात हैं। इस तरह से करीब 1100 खाली हैं।