फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayag Kumbh 2019 Motorboat Travel will be expensive in Prayagraj

प्रयाग कुंभ 2019 में मोटरबोट की सवारी जेब पर पड़ेगी भारी, 12 दिसंबर से शुरू होगी सेवा

Wed, 05 Dec 2018 10:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Wed, 05 Dec 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
Prayag Kumbh 2019 Motorboat Travel will be expensive in Prayagraj
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कुंभ मेले के मद्देनजर संगम में मोटरबोट चलाई जाएंगी। इस दौरान किला घाट से सुजावन देव घाट तक स्नानार्थियों और पर्यटकों को भ्रमण कराया जाएगा, लेकिन इसके लिए भारी कीमत चुकानी होगी। मोटरबोट चलाने वाली चयनित निजी संस्थाओं ने प्रति व्यक्ति 200 से 1200 रुपये किराए का प्रस्ताव का मेला प्रशासन को भेजा है। हालांकि, अभी इस पर अंतिम फैसला होना बाकी है। संचालन 12 दिसंबर से शुरू करने की तैयारी है। 
विज्ञापन


यमुना नदी में किला घाट से सुजावन देव मंदिर तक क्रूज तथा मोटरबोट चलाए जाएंगे। श्रद्धालु इनकी मदद से जल मार्ग से मेला का भ्रमण कर सकेंगे। इसके लिए पांच जगहों पर स्टेशन (जेट्टी बनाए) गए हैं। इसके लिए जल पोत विभाग का एक क्रूज पहले से आ चुका है। इसके अलावा वाराणसी तथा आसपास के जिलों से 20 मोटरबोट मंगाए गए हैं। पहले देव दिवाली से ही क्रूज सेवा शुरू करने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन


जल पोत विभाग का क्रूज संगम पर खड़ा भी किया गया, लेकिन तैयारी पूरी नहीं होने की वजह से उसे चलाया नहीं जा सका। अपर मेलाधिकारी द्वितीय कुंभ दिलीप कुमार त्रिगुणायत तथा अन्य अफसरों ने बुधवार को मार्ग का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर तक सेवा शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रूज सेवा का संचालन मेला प्रशासन के नियंत्रण में निजी संस्थाएं करेंगी। इसके लिए चार संस्थाओं को योग्य पाया गया है। उनकी तरफ से किला घाट से सुजावन देव मंदिर तक का किराया 1200 रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है। यह मोटरबोट का प्रस्तावित किराया है। बीच में उतरने पर 200 से एक हजार रुपये तक किराया प्रस्तावित है। यह किराया जाने और आने दोनों तरफ का है। मेला प्रशासन की बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा। उसी आधार पर जल पोत विभाग के क्रूज का किराया भी निर्धारित किया जाएगा।

वस्त्र बदलने की भी होगी सुविधा

क्रूज तथा मोटरबोट पर कपड़ा बदलने की भी सुविधा होगी। इन पर फोल्ड होने वाले चेंजिंग रूम होंगे। यानी, सवारी बैठे होने पर उसे हटा लिया जाएगा। घाट पर चेंजिंग रूम बनकर तैयार हो जाएगा।

काउंटर के साथ ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी
क्रूज और मोटरबोट के टिकट स्टेशनों पर बने काउंटर से मिलेंगे। इसके अलावा ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकेगी। किराया तय होने के साथ पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed