{"_id":"5ff604918ebc3e2e6c5ed862","slug":"prayag-haridwar-express-will-go-from-sunday-to-rishikesh-allahabad-news-bly4327496164","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार से ऋषिकेश तक जाएगी प्रयाग-हरिद्वार एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार से ऋषिकेश तक जाएगी प्रयाग-हरिद्वार एक्सप्रेस
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रयागराज से हरिद्वार तक जाने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस अब ऋषिकेश तक भी जाएगी। रेलवे बोर्ड ने रविवार से ट्रेन चलाने की अनुमति दे दी है। सप्ताह में तीन दिन इस ट्रेन के चलने से ऋषिकेश जाने वाले श्रद्धालुओं को खासी राहत मिलेगी।
लॉक डाउन के पहले प्रयाग-हरिद्वार एक्सप्रेस का संचालन प्रयागराज से हरिद्वार तक के लिए ही हो रहा था। हरिद्वार में कुंभ मेले के मद्देनजर पिछले सप्ताह उत्तर रेलवे ने इस ट्रेन के ऋषिकेश तक संचालन का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा। बोर्ड ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए 10 जनवरी से इसके संचालन की अनुमति दी है। ये ट्रेन (04229 अप) रविवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार की रात 11.35 बजे प्रयागराज संगम से चलकर दोपहर 2.35 बजे ऋषिकेश पहुंच जाएगी। वापसी में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ऋषिकेश से (04230 डाउन) दिन में 3.20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7.25 बजे प्रयागराज संगम पहुंच जाएगी। यह ट्रेन प्रतापगढ़, अमेठी, गौरीगंज, रायबरेली, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, नजीबाबाद, लक्सर, हरिद्वार, मोतीचूर एवं रायवाला स्टेशन पर रुकेगी।