फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Praveen Patel was honored with the MP Ratna Award, said - this is a result of the trust and cooperation of the

Prayagraj : सांसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए प्रवीण पटेल, बोले- यह जनता के विश्वास और सहयोग की देन

Sat, 26 Jul 2025 07:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Jul 2025 07:30 PM IST
सार

फूलपुर से भाजपा सांसद प्रवीण पटेल शनिवार को सांसद रत्न अवार्ड से सम्मानित किए गए। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान भारत सरकार के संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू की मौजूदगी में दिया गया।

विज्ञापन
Praveen Patel was honored with the MP Ratna Award, said - this is a result of the trust and cooperation of the
फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल को सांसद रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फूलपुर से भाजपा सांसद प्रवीण पटेल शनिवार को सांसद रत्न अवार्ड से सम्मानित किए गए। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान भारत सरकार के संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू की मौजूदगी में दिया गया। पुरस्कार लेने के बाद सांसद प्रवीण ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत पुरस्कार नहीं है। यह फूलपुर और प्रयागराज की सम्मानित जनता के विश्वास और सहयोग का प्रतीक है।

विज्ञापन

 

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में इस पुरस्कार के लिए 17 सांसदों में प्रदेश से प्रवीण पटेल और सांसद गोरखपुर रवि किशन के नाम भी रहे। यह दोनों ही सांसद सम्मानित किए गए। दरअसल सांसद रत्न पुरस्कार वर्ष 2010 में प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन और ई मैगजीन प्रीसेंस द्वारा डा. एपीजे अब्दुल कलाम के सुझाव पर की गई थी। डा. कलाम ने मई 2010 में चेन्नई में पहले पुरस्कार समारोह का उदघाटन किया था।

विज्ञापन


सांसद रत्न के लिए चयन संसद में सवाल पूछने, बहस में भाग लेने, विधायी कार्यों में योगदान और समितियों में काम करने जैसे कई मानदंडों के आधार पर विशेष मूल्यांकन के बाद किया जाता है। इस पुरस्कार के लिए सांसदों का चयन राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर की अध्यक्षता वाली जूरी समिति ने किया। सांसद प्रवीण ने बताया कि यह सम्मान उन्हें लोकसभा में उनकी शत-प्रतिशत उपस्थिति, संसदीय कार्यों में सक्रिय भागीदारी और फूलपुर क्षेत्र से जुड़े विकास मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उधर सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर सांसद प्रवीण पटेल और रवि किशन को सांसद रत्न अवार्ड 2025 से विभूषित किए जाने पर बधाई दी है। मेयर गणेश केसरवानी, भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, पीयूष रंजन निषाद, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, अवधेश चंद्र गुप्ता, सुबोध सिंह, राजेश केसरवानी, पवन श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता आदि ने भी सांसद प्रवीण को बधाई दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed