{"_id":"5e6ca4998ebc3ea7e80af80d","slug":"pratapgarh-women-grave-again-dug-as-per-the-courts-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने पहले हुई थी महिला की संदिग्ध मौत, अदालत के आदेश पर आज फिर से खोदी गई कब्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महीने पहले हुई थी महिला की संदिग्ध मौत, अदालत के आदेश पर आज फिर से खोदी गई कब्र
Sat, 14 Mar 2020 03:02 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 14 Mar 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
अदालत के आदेश पर खोदी गई महिला की कब्र
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक महिला की कब्र को फिर से खोदने की खबर इलाक में चर्चा का विषय बनी हुई है। छह महीने पहले महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने उसे बिना पोस्टमॉर्टम के ही दफन कर दिया था।
विज्ञापन
मृतका के भाई ने इसपर शक जताते हुए ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। आज अदालत के आदेश पर सराय सैद खां के फकीराबाद गांव में महिला की कब्र खोदकर शव के अवशेषों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान एसडीएम कुंडा, सीओ कुंडा और हथिगवां एसएचओ समेत भारी पुलिस बल मौजूद रही। परिजनों के अनुसार दो साल पहले हथिगवां थाना क्षेत्र के कैमा गांव की नाजरीन की शादी सरांय सैद खां फकीराबाद गांव के सरताज के साथ हुई थी, जिसपर महिला के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन