फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   pratapgarh news: now two herons were found dead after death of crows

pratapgarh news: कौवों की मौत के बाद अब दो बगुले मरे मिले

Tue, 12 Jan 2021 12:17 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 12 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh news: now two herons were found dead after death of crows
मानिकपुर के राजघाट पर पाया गया बगुले का शव। - फोटो : pratapgarh
कौवों की मौत के बाद अब सोमवार को गंगा किनारे दो बगुले मृत मिलने से हड़कंप मच गया। बर्डफ्लू की आशंका से लोग परेशान हो गए। सूचना पर मानिकपुर के अतौलिया पशु अस्पताल के चिकित्सक ने उनका सैंपल लिया।  
विज्ञापन


मानिकपुर के राजघाट पर कुछ दिन पहले कुछ कौवे मरे पाए गए थे। इसकी जानकारी होने पर अतौलिया पशु अस्पताल के पशु चिकित्साधिकारी राकेश तिवारी ने कौवों का पोस्टमार्टम किया। किसी भी बीमारी के लक्षण नहीं पाए जाने पर मामला ठंडा हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद कालाकांकर के जाजूपुर में भी कौवे मृत पाए गए। सोमवार को मानिकपुर के राजघाट पर दो बगुलों के शव मिले। इस पर ग्रामीणों में इसकी चर्चा फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पशु चिकित्साधिकारी राकेश तिवारी को दी। इस पर चिकित्साधिकारी ने मौके पर पहुंचकर बगुलों के शवों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्साधिकारी राकेश तिवारी ने बताया कि कौवों की मौत नार्मल पाई गई थी। कौवों के शरीर पर चोटों के निशान थे। यह करंट या फिर पतंगबाजी के हो सकते हैं। बगुलों को भी देखा गया। ऐसे में यहां किसी तरह की बीमारी होने की आशंका नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed