फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh: kidnapped kidnap student

प्रतापगढ़ः छात्रा का अपहरण कर भागे बदमाश 

Tue, 09 Apr 2019 01:08 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 09 Apr 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: kidnapped kidnap student
Kidnapped child
भाई की पिटाई कर बाइक सवार बदमाश एमडीपीजी की छात्रा का अपहरण कर भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर भुपियामऊ के पास उन्हें दबोच लिया। नगर कोतवाली के बेगमवार्ड की एक युवती एमडीपीजी में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। अपने भाई के साथ सोमवार को एमडीपीजी कालेज आई थी।
विज्ञापन


कालेज से निकलने के बाद वह भाई के साथ सड़क पर आ रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो लोगों ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया। विरोध करने पर छात्रा के भाई की पिटाई कर दी और भाग निकले। छात्रा के भाई ने फोन पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। बीएससी की छात्रा के अपहरण की खबर मिलने पर पुलिस परेशान हो गई। एसपी एस आनंद भागकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा कर लिया। भुपियामऊ के पूरे बाछिल गांव के पास छात्रा को लेकर भाग रहे एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि उसका साथी भाग निकला।
विज्ञापन


मौके पर जुटे लोगों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस किसी तरह युवक को लेकर कोतवाली आई। पकड़ा गया युवक पूर्वी सहोदरपुर का बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई थी। कोतवाल ने बताया कि मामला प्रेम प्रपंच से जुड़ा है। छात्रा खुद से युवक के साथ भाग रही थी। अपहरण जैसी कोई बात नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed