फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh: Intermittent winds, cloud camps in the sky

प्रतापगढ़ः पुरवा हवाओं की दखल, आसमान में बादलों का डेरा 

Mon, 18 Mar 2019 01:17 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Mar 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Intermittent winds, cloud camps in the sky
तापमान लोगो
 पुरवा हवाओं की दखल से एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया है। इससे तापमान में तेजी से गिरावट आई है, ठंड में इजाफा हुआ है। अधिकतम तापमान 25.8 व न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ंवहीं मौसम का रुख देखकर किसानों को फसलों की चिंता सता रही है। जानकारों की मानें तो बारिश होने पर फसलों को भारी नुकसान होगा। 
विज्ञापन


मार्च महीने के दूसरे सप्ताह की शुरुआत होते ही मौसम का मिजाज बदल गया। जबकि इसके पहले तेजी से तापमान में बढ़ रहा था। पश्चिमी हवाएं जोर पकड़ रही थीं। अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 18.0 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया। दिन में धूप सहन नहीं हो रही थी। रात में भी गर्मी महसूस नहीं की जा रही थी। घरों में पंखे फर्राटे भर रहे थे। शनिवार से मौसम एकाएक बदल गया। पश्चिमी हवाओं को दबाकर पुरवा हवाओं ने अपनी पैठ मजबूत कर ली। इससे आसमान में बादलों ने पैठ जमा ली। देखते ही देखते ही आसमान मे ंबादलों ने डेरा जमा लिया। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे।
विज्ञापन


सूर्यदेव बादलों के बीच मशक्कत करते नजर आए। दोपहर बाद थोड़ी देर के लिए धूप निकली तो मगर उसका असर तेज नहीं रहा। दिनभर बादल छाए रहे। 14 व 15 मार्च को जहां तापमान 30 के पार था, वहीं दो दिन के भीतर अधिकतम तापमान लुढक़र 25.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 18 से 12 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इधर, मौसम का रुख देखकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। जानकारों का कहना है कि अगर बारिश हुई तो गेहूं, चना, मटर, सरसों समेत सभी फसलों को नुकसान होगा। मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र प्रजापति ने बताया कि पुरवा हवाओं के दवाब से मौसम बदला है। बूंदाबांदी व रिमझिम बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed