फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh: In unilateral love, a mad young man fired at the groom, the bride's cousin was hit

प्रतापगढ़ : एकतरफा इश्क में पागल युवक ने दूल्हे पर चलाई थी गोली, लगी दुल्हन के चचेरे भाई को

Wed, 16 Jun 2021 11:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Jun 2021 11:40 PM IST
सार

  • बीच में आने से दुल्हन के चचेरे भाई की गोली लगने से हो गई थी मौत, दो आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
  • शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम, बवाल की आशंका में तैनात रही कई थानों की फोर्स 

विज्ञापन
Pratapgarh: In unilateral love, a mad young man fired at the groom, the bride's cousin was hit
pratapgarh news : प्रेम कुमार सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : pratapgarh news

विस्तार

रानीगंज थाना क्षेत्र के सरायशेर खां गांव में शादी के दौरान फायरिंग से दुल्हन के चचेरे भाई की मौत में पुलिस की पूछताछ के बाद नया खुलासा हुआ है। एकतरफा इश्क में पागल युवक दूल्हे को मारने आया था, लेकिन बीच में आ जाने से गोली दुल्हन के चचेरे भाई को जा लगी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। बवाल की आशंका को देखते हुए मौके पर कई थानों की फोर्स के साथ सीओ रानीगंज मौजूद रहे। नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के सरायशेर खां लोहारतारा निवासी प्रेम कुमार सिंह (35) दिल्ली में लेदर जैकेट की कंपनी में काम करता था। चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए वह रविवार को अपनी ससुराल बिहारगंज लोहंगपुर पहुंचा। वहां से सोमवार को अपने घर आया। मंगलवार की शाम उसके कोटेदार चाचा निगम सिंह की बेटी मीनाक्षी की शादी थी। बारात दिल्ली के प्रेम विहार से आई थी। रात करीब साढ़े 10 बजे द्वारपूजा के दौरान अचानक फायरिंग हुई। इस दौरान प्रेम कुमार सिंह को गोली लग गई।

विज्ञापन

Pratapgarh: In unilateral love, a mad young man fired at the groom, the bride's cousin was hit
pratapgarh news : शव पहुंचने पर मचा कोहराम। - फोटो : pratapgarh

घटना के बाद वैवाहिक कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। आननफानन में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा निगम सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि सराय शेर खां (अड़ार) निवासी विवेक सिंह खुन्नस के कारण उनकी बेटी की शादी में अड़ंगा डाल रहा था। दो महीने पहले वर पक्ष के लोग सगाई करने उनके घर आ रहे थे तो गांव के बाहर रास्ते में विवेक सिंह ने रोककर धमकी भी दी थी। वर पक्ष के लोगों ने इस बात को खुन्नस समझकर कर नजरअंदाज कर दिया था।

Pratapgarh: In unilateral love, a mad young man fired at the groom, the bride's cousin was hit
pratapgarh news : घटना के बाद घर में छायी मायूसी। - फोटो : pratapgarh news
द्वारपूजा के समय विवेक ने दूल्हे को मारने के लिए गोली चलाई थी, मगर प्रेम बीच में आ गया। गोली उसे लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने विवेक सिंह व उसके साथी फिरोज व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बुधवार भोर में पुलिस ने मुख्य आरोपी विवेक सिंह को दबोच लिया। देर शाम उसका साथी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि दोनों से पूछताछ चल रही है।

द्वारपूजा के दौरान दुल्हन के चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या के बाद भगदड़ मच गई थी। बराती भी जान बचाकर छिप गए थे। पुलिस के पहुुंचने के बाद दूल्हा समेत बराती वापस आए। पुलिस की मौजूदगी में रात को वैवाहिक रस्में निभाई गईं। बुधवार की सुबह बिना दुल्हन के ही बरात लौट गई।

मेहमानों के लिए बना खाना हो गया बर्बाद 
शादी के लिए पहुंचे बराती फिल्मी गीतों पर थिरक रहे थे। द्वारपूजा के आखिरी दौर में होने के चलते स्टाल पर खाना लगाने की तैयारी चल रही थी। घटना के बाद किसी ने खाना नहीं खाया। जिसके चलते सैकड़ों मेहमानों के लिए बनाया गया खाना बर्बाद हो गया। दूल्हा व दुल्हन पक्ष के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।

दो बच्चों के सिर से छिन गया पिता का साया
परिवार के साथ दिल्ली में रहकर गुजर-बसर करने वाला प्रेम सिंह काफी दिनों बाद अपने घर लौटा था। अभी वह परिवार के सभी सदस्यों से मिल भी नहीं सका था। द्वारपूजा के दौरान हुई घटना ने प्रेम के परिवार की खुशियां छीन लीं। मासूम बेटे आर्यन व लकी के सिर से पिता का साया छिन गया। उसकी पत्नी नीलम व मां का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

एकतरफा इश्क में पागल आशिक की करतूत से हर कोई दंग
रानीगंज थाना क्षेत्र के सरायशेरखां लोहारतारा अड़ार में मीनाक्षी की शादी थी। दिल्ली से बारात आई थी। कार्यक्रम स्थल पर आने से पहले बरात कुछ दूर स्कूल में रुकी थी। परिवार के लोगों का आरोप है कि पड़ोसी विवेक सिंह ने स्कूल पहुंचकर दूल्हे के साथ ही बरात में आए लोगों को धमकाते हुए कहा था कि यदि बरात लेकर पहुंचोगे तो दूल्हे को जान से हाथ धोना पड़ेगा। दो माह पहले सगाई के दौरान भी उसने धमकी दी थी। पुलिस के अनुसार विवेक सिंह ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है।

एकतरफा प्यार में नाकाम होने पर उसने दूल्हे की हत्या करने के लिए गोली चलाई थी, मगर बीच में दुल्हन का चचेरा भाई प्रेम सिंह आ गया। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि विवेक सिंह ने युवती को कई बार धमकी दी थी कि यदि वह किसी और से शादी करेगी तो वह मंडप में पहुंचकर दूल्हे की हत्या कर देगा। आरोपी कई बार परिवार के अन्य सदस्यों को भी धमका चुका था।  बरात आने के बाद भी वह लगातार चक्कर काट रहा था। उसकी धमकी को परिवार के लोगों ने गंभीरता से नहीं लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed