{"_id":"5dc31e098ebc3e5b2f544320","slug":"pratapgarh-a-woman-jumped-into-a-well-including-three-children-two-died-in-domestic-strife-allahabad-news-ald2594806190","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: घरेलू कलह में तीन बच्चों समेत कुएं में कूदी महिला, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: घरेलू कलह में तीन बच्चों समेत कुएं में कूदी महिला, दो की मौत
Thu, 07 Nov 2019 05:55 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 05:55 AM IST
विज्ञापन
महिला ने उठाया आत्मघाती कदम
- फोटो : अमर उजाला
रानीगंज इलाके में बुधवार रात घरेलू कलह से परेशान विवाहिता अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। कुएं के भीतर पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि ग्रामीणों ने महिला व उसकी एक बेटी को किसी तरह बाहर निकाल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची की हालत गंभीर देख उपचार के लिए सीएचसी भेजा।
फतनपुर थाना क्षेत्र के मेड़ुआडीह निवासी जयसिंह यादव मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। घर पर उसकी पत्नी रेखा देवी (35) बच्चों व अन्य लोगों के साथ रहती थी। बुधवार की देर शाम परिवार के लोगों से उसका किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। रात में परिवार के सदस्य घर से बाहर चले गए। मौका देख अचानक रेखा अपने बड़े बेटे आदर्श (7), बेटी स्वीटी (5) और इसानी (3) को लेकर घर के सामने स्थित कुएं में कूद गई।
आवाज आने पर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक गहरे कुएं में चारों डूबने लगे। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। पुलिस व फायरब्रिगेड को सूचना देने के बाद लोग कुएं में कूदी रेखा व बच्चों को बाहर निकालने लगे। ग्रामीणों ने किसी तरह रेखा व उसकी छोटी बेटी इसानी को जिंदा बाहर निकाल लिया, लेकिन आदर्श और स्वीटी को नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोश इसानी को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। फतनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि रेखा का परिवार के लोगों से विवाद हुआ था। जैसे ही लोग घर से बाहर निकले वह बच्चों समेत जान देने के लिए कुएं में कूद गई। बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रेखा को पुलिस की निगरानी में रखा गया है।

फतनपुर थाने के मेडुआडीह में बच्चों के साथ महिला के कुंए में कूदने के बाद पहुंची पुलिस।- फोटो : PRATAPGARH
पति से फोन पर बात करने के बाद उठाया आत्मघाती कदम
घरेलू कलह ने दो मासूमों की जिंदगी छीन ली। दो बच्चों की मौत की खबर मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के गांव के लोग भी एकत्र हो गए। परिवार के लोग विवाहिता के इस कदम से हैरत में हैं। महिला भी बच्चों की मौत के बाद खुद के कदम पर पछतावा करती रही।
फतनपुर के मेड़ुआडीह निवासी जयसिंह यादव की पत्नी से परिवार के अन्य सदस्यों की कम बनती थी। अक्सर घर में विवाद होता रहता था। ग्रामीणों की मानें तो बुधवार की शाम को भी परिवार के सदस्यों से कहासुनी हुई थी। बाद में रेखा ने पति जयसिंह के पास फोन कर विवाद की जानकारी दी।
जयसिंह उसे समझाने लगा। फोन कटने के बाद रेखा अपने तीनों बच्चों के साथ कमरे में गुमसुम बैठी थी। अचानक वह बच्चों को साथ लेकर बाहर की ओर निकली। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते वह तीनों मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद गई।
रेखा के इस कदम की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने कुएं में कूदी रेखा समेत बच्चों को बाहर निकाला। हालांकि तब तक देर हो चुकी थी। बेटा आदर्श व बेटी स्वीटी की सांसें थम चुकी थीं। जबकि रेखा व उसकी छोटी बेटी इसानी की सांस चल रही थी।
रेखा को कुछ देर में होश आ गया, लेकिन इसानी की हालत गंभीर देख सीएचसी भेजा गया। पूछताछ में रेखा ने बताया कि उसके न जिंदा न रहने पर बच्चों की देखभाल कौन करता। यही सोचकर बच्चों को अपने साथ लेकर कुएं में जान देने के लिए वह कूदी थी।
वह अपने दो मासूम बच्चों का शव देख पछता रही थी। अपनी जान देने के लिए वह फिर से कुएं में कूदने की कोशिश कर रही थी। खबर भेजे जाने तक घटनास्थल पर पुलिस व ग्रामीणों का जमघट लगा हुआ है।