फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pramod Tiwari said: Indira Gandhi laid the foundation of a strong India, she was the leader of the Non-Aligned

प्रमोद तिवारी बोले : इंदिरा गांधी ने ही रखी थी मजबूत भारत की आधार शिला, गुट निरपेक्ष आंदोलन की थीं नेता

Fri, 31 Oct 2025 06:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 Oct 2025 06:41 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती कांग्रेसियों ने शनिवार को सादगी के साथ मनाई।

विज्ञापन
Pramod Tiwari said: Indira Gandhi laid the foundation of a strong India, she was the leader of the Non-Aligned
आनंद भवन में इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती कांग्रेसियों ने शनिवार को सादगी के साथ मनाई। आनंद भवन में इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी उन्हों विश्व शांति का प्रतीक बताते हुए कहा कि वह गुट निरपेक्ष आंदोलन की नेता थी। उन्होंने मजबूत भारत की आधार शिला रखी।

विज्ञापन

कहा कि देश में बहुत कम लोग ही ऐसे हुए हैं जिन्होंने दुनिया की राजनीति में अपनी अमिट छाप छोड़ी। इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी के निर्भीक फैसलों और दृढ़ निश्चय के चलते उन्हें ‘लौह महिला’ कहा जाता है। इसके बाद कांग्रेसियों ने अलोपीबाग स्थित सरदार पटेल सेवा संस्थान में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा और बहुगुणा चौराहा स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष फुजैल हाशमी, हरिकेश त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, विजय प्रकाश, हसीब अहमद, किशोर वार्ष्णेय, संजय तिवारी, तलत अजीम, मानस शुक्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन के नेतृत्व में भी पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। पुण्यतिथि कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने 562 रियासतों को भारतीय संघ में विलय करके देश की एकता सुनिश्चित की। इस अवसर पर सुभाष चंद्र पांडे, लल्लन पटेल, विनय पांडेय, मोहम्मद इरफान, अजेंद्र गौड़, प्रवीण सिंह भोले, इरशाद उल्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed