{"_id":"64877c56f280918c3b0d6bd8","slug":"pradhans-father-in-law-shah-alam-is-an-old-criminal-now-he-will-tighten-the-screws-meerganj-news-c-4-bly1015-180565-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पुराना अपराधी है प्रधान का ससुर शाह आलम, अब कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पुराना अपराधी है प्रधान का ससुर शाह आलम, अब कसेगा शिकंजा
Tue, 13 Jun 2023 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज (बरेली)। दूसरे समुदाय की किशोरी को नोएडा और काशीपुर में रखकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में प्रधान के ससुर शाह आलम समेत तीन लोगों को जेल भेजा गया है। शाह आलम पुराना अपराधी है, उस पर छह मामले पहले से ही दर्ज हैं।
किशोरी के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। प्रधान का ससुर 55 वर्षीय शाह आलम मुख्य आरोपी है, जिस पर बरेली शहर के किला थाने में हत्या का एक, जुआ अधिनियम के दो मुकदमे, मीरगंज में अपहरण, मारपीट व दुष्कर्म के तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी मुकदमों की जानकारी जुटाई जा रही है। विवेचना में ये तथ्य भी शामिल किए जाएंगे। पुलिस तथ्यों को स्पष्ट करने व सुबूत जुटाने के लिए काशीपुर व नोएडा भी जा सकती है, जहां किशोरी को रखा गया था।
विज्ञापन
ग्रामीणों में गुस्सा, अशरफ गैंग से बता रहे जुड़ाव
किशोरी के साथ हुई घटना से एक समुदाय के ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। उन्होंने बताया कि शाह आलम की अपराधियों से सांठगांठ है। जिस गांव से वह ताल्लुक रखता है, उस गांव के कुछ लोगों का जुड़ाव माफिया अतीक के भाई अशरफ से भी था। ग्रामीणों को आशंका है कि कहीं शाह आलम के तार भी अशरफ के गैंग से तो नहीं जुड़े हैं। हालांकि पुलिस के पास इस तरह की कोई जानकारी अभी तक नहीं है। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म के तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने दर्ज किया किशोरी का बयान
किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि शाह आलम उससे चार महीने से बात कर रहा था। छह जून को जब वह दर्जी के यहां कपड़े लेने गई तो वह उसे गाड़ी में बैठाकर उत्तराखंड के काशीपुर ले गया। वहां किराये का कमरा लेकर उससे दुष्कर्म किया। उसके भाई ने शाह आलम पर रिपोर्ट करा दी तो वह खुद को साफ-पाक दिखाने के लिए गांव आ गया, वहीं गांव के इरफान उर्फ बाबू को काशीपुर भेज दिया जो उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इरफान ने उसे अपने परिचित नोएडा निवासी नदीम कुरैशी के सुपुर्द कर दिया। वह नोएडा ले जाकर उससे दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है लेकिन अभी कोर्ट में बयान नहीं हो सके हैं।