{"_id":"5a2998d54f1c1b8d698c04af","slug":"power-tariff-hike-on-the-road-to-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की दरों में वृद्घि वापस लेने को सड़क पर उतरी सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की दरों में वृद्घि वापस लेने को सड़क पर उतरी सपा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की ओर से बिजली की दरों में भारी वृद्घि के विरोध में समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। सपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में तत्काल बिजली दरों में वृद्धि के प्रस्ताव को वापस लेने के लिए प्रदेश सरकार को निर्देश देने की मांग की। पार्टी ने कहा कि मांग नहीं माने जोन पर बाध्य होकर सड़क पर संघर्ष करना होगा।
जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव ने कहा कि भाजपा की आर्थिक नीतियों मे चलते आम जनता परेशान है। मंहगाई बढ़ती जा रही है, अब निकाय चुनाव के बाद बिजली की दरें बढ़ाकर अर्थ व्यवस्था पर चोट हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को मिलने वाली बिजली की दरों में अचानक हुई बढ़ोत्तरी से भाजपा की जनविरोधी नीतियां सामने आ चुकी हैं। सपा महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि पूरे प्रदेश में लोग बिजली दर बढ़ाने को लेकर आक्त्रसेशित है। पूर्व महानगर अध्यक्ष केके श्रीवास्तव एवं पूर्व प्रदेश सचिव श्री नरेन्द्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने राज्य के विकास की दिशा में 9 माह में कोई कदम नहीं उठाए और अब बिजली व्यवस्था को बर्बाद करने पर उतारू है।
सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व सपा सरकार के समय में विद्युत उत्पादन क्षमता 8500 मेगावाट से बढ़ाकर 16500 मेगावाट हो गई थी। समाजवादी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में 14 से 16 घंटे तथा शहरी क्षेत्रों में 22 से 24 घंटे तक विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की थी, सोलर ऊर्जा के कई प्लांट लगे थे। कई तापीय विद्युत परियोजनाएं चालू की गई थी। कई शहरों में अण्डरग्राउण्ड केबलिंग के साथ लाईनलॉस रोकने के उपाए किए गये थे। यह सरकार मात्र बिजली की कीमत बढ़ाकर लोगों का हक छीन रही है। प्रदर्शन में इन्द्रनाथ मिश्रा, दिनेश पटेल, योगेश यादव, वकार अहमद, मासूक खान, हीरामणि पटेल, महबूब उस्मानी, पूर्व विधायक विजमा यादव, धर्मराज पटेल, अंसार अहमद, सत्यवीर मुन्ना, विनोद चन्द्र दुबे, सविया मोहानी, मंजू पाठक, निधि यादव, मेराज आरिफ, रामानन्द भारतीय, लल्लन राय, गुलाब सिंह यादव, नागेन्द्र सिंह पटेल, दान बहादुर मधुर, आर0एन0 यादव एडवोकेट, नाटे चौधरी, किताब अली, नागेन्द्र सिंह पटेल,अवनीश यादव, इसरार अन्जूम, सन्त लाल वर्मा, पीयूष पटेल, निशा शुक्ला, कमला यादव, चन्द्रशेषर तिवारी, सविंद्र यादव, रामलखन यादव, जीत लाल, सुरेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।